बरेली: एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग की घटना,लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
बरेली में दिशा पाटनी के घर फायरिंग की घटना,लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

रिपोर्ट- दुष्यंत कुमार, BY: MOHIT JAIN

बरेली में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर शुक्रवार सुबह तड़के करीब 3 बजे फायरिंग की गई। दो बाइक सवार बदमाशों ने विला नंबर 40 में ताबड़तोब दो राउंड फायरिंग की और फरार हो गए।

फायरिंग के समय घर में दिशा की बहन और पूर्व आर्मी अफसर खुशबू पाटनी, पिता रिटायर्ड DSP जगदीश पाटनी, और मां पद्मा पाटनी मौजूद थे। घटना की आवाज सुनकर घर वाले सहम गए। दिशा पाटनी उस समय मुंबई में थीं।

पुलिस जांच और सुरक्षा व्यवस्था

  • जगदीश पाटनी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
  • घर के बाहर से दो खाली कारतूस बरामद हुए हैं।
  • पुलिस ने फोर्स तैनात कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
  • SSP बरेली ने बताया कि घटना की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।

लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

फायरिंग की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग ने ली है। दोनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करते हैं। फेसबुक पोस्ट में गैंग ने लिखा कि फायरिंग का कारण संत प्रेमानंद और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर टिप्पणी थी।

गैंग ने धमकी भरे शब्दों में कहा कि यह सिर्फ ट्रेलर है, अगली बार ऐसी हरकत दोहराई गई तो किसी को जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा।

पड़ोसियों की प्रतिक्रिया

पड़ोसियों ने फायरिंग को कायराना हरकत बताया। उनका कहना है कि किसी के शब्दों को पूरे समुदाय से जोड़कर हमला करना गलत है।

एक पड़ोसी ने कहा,
“हम क्यों डरें? पुलिस जांच कर रही है। जो सच होगा, सामने आएगा।”

इशरत नाम की पड़ोसी ने कहा,
“मैं संतों का सम्मान करती हूं, लेकिन इस तरह की हिंसा हमारे समाज में नहीं होनी चाहिए।”

परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस का कदम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि घटना के तुरंत बाद एसपी सिटी और एसओजी की टीम मौके पर पहुंची।

  • परिवार की सुरक्षा के लिए घर पर फोर्स तैनात कर दिया गया।
  • आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमें गठित की गई हैं।

फायरिंग के पीछे की वजह

खुशबू पाटनी ने 30 जुलाई को एक वीडियो जारी किया था जिसमें कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के लिव-इन रिलेशनशिप वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी थी। उसने कहा था कि ऐसे लोग समाज में नहीं होने चाहिए और उनकी सोच घटिया है।

इसके बाद लॉरेंस गैंग नाराज हो गया और फायरिंग की। फेसबुक पोस्ट में फिल्म इंडस्ट्री और समाज के सभी लोगों को चेतावनी भी दी गई।

सोशल मीडिया पोस्ट में धमकी

गैंग ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा:

  • ये केवल दिशा पाटनी या उनकी बहन के लिए नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री और जुड़े सभी लोगों के लिए चेतावनी है।
  • धर्म और संतों का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
  • पोस्ट में मोनू ग्रुप, एपी ग्रुप, काला राणा, नरेश सेठी, टीनू हरियाणा जैसे कई गैंगस्टरों के नाम भी टैग किए गए।

बरेली में हुई यह फायरिंग न केवल एक गंभीर सुरक्षा घटना है बल्कि बॉलीवुड और समाज के लिए भी चेतावनी बन गई है। पुलिस लगातार जांच में जुटी है और घटनास्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

hpv-vaccination की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

hpv-vaccination शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का किया आह्वान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल hpv-vaccination

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा