,

अंबिकापुर : NH-43 पर दो स्कॉर्पियो वाहनों की भिड़ंत, 6 लोग घायल

Ambikapur Breaking: Two Scorpio vehicles collided on NH-43, 6 people injured

रिपोर्ट- दिनेश गुप्ता

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में देर रात नेशनल हाइवे-43 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुकुल पेट्रोल पंप के सामने दो स्कॉर्पियो वाहनों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल से छुट्टी लेकर लौट रहे थे मरीज

जानकारी के अनुसार, घायलों में शामिल कुछ मरीज पहले से ही अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती थे और उपचार के बाद छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे। लौटते समय देर रात करीब 10 बजे यह हादसा हो गया।

हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने बचाए लोग

हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और गाड़ियों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अंबिकापुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे से मची अफरा-तफरी

अचानक हुई इस टक्कर से हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को बाहर निकालने और अस्पताल पहुंचाने में मदद की। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…