,

देवतालाब, काशी और प्रयागराज बने अनोखा धार्मिक त्रिकोण: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मऊगंज को 241 करोड़ की विकास सौगात, शिवलोक निर्माण और सिंचाई परियोजना की घोषणा

BY: Yoganand Shrivastva

मऊगंज: देवतालाब में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 241 करोड़ 33 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देवतालाब, काशी और प्रयागराज धार्मिक दृष्टि से एक अद्भुत त्रिकोण हैं। देवतालाब का शिव मंदिर श्रृंगी ऋषि की तपोभूमि माना जाता है और यहां के दर्शन चारधाम यात्रा के समान फलदायी हैं।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में देवतालाब शिव मंदिर परिसर में शिवलोक निर्माण, देवतालाब और नईगढ़ी में नए तहसील भवन, तथा देवतालाब के अस्पताल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने की घोषणा की। उन्होंने बहुती जलप्रपात को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने और अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थियों के लिए छात्रावास निर्माण की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। हाल ही में स्वीकृत हनुमना उद्वहन सिंचाई परियोजना से विंध्य क्षेत्र के चार जिलों में 1.40 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इसके अलावा, लाड़ली बहना योजना की राशि दीपावली के बाद बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह और 2028 तक 3000 रुपये प्रतिमाह करने का ऐलान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बनारस से आए कलाकारों को सम्मानित करते हुए लोक कलाकारों को 25 हजार रुपये, नृत्य दल के प्रत्येक सदस्य को 5 हजार रुपये और गायिका राखी द्विवेदी को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश ने 2 साल से भी कम समय में ऐतिहासिक विकास हासिल किया है। उन्होंने मऊगंज को दी गई 241 करोड़ रुपये की सौगात को क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर बताया।

इस मौके पर कई मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…