केजरीवाल का मोदी सरकार और ट्रंप पर हमला, अमेरिकी कपास पर टैरिफ बढ़ाने की मांग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि ट्रंप “कायर, बुजदिल और डरपोक” हैं और जिन देशों ने उन्हें टक्कर दी, उन्हें झुकना पड़ा। केजरीवाल ने मोदी सरकार से अपील की कि अगर अमेरिका भारत पर 50% टैरिफ लगा रहा है, तो भारत को अमेरिका पर 75% टैरिफ लगाना चाहिए।

केजरीवाल ने किसानों के हित में मोदी सरकार से चार मुख्य मांगें रखीं: अमेरिकी कपास पर 11% इंपोर्ट ड्यूटी फिर से लगाना, भारतीय कपास के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2100 प्रति बीस किलो तय करना, इसी दर पर कपास खरीद सुनिश्चित करना और किसानों को खाद-बीज पर सब्सिडी देकर राहत देना।

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने अमेरिकी कपास पर ड्यूटी हटाकर किसानों को नुकसान पहुँचाया है। उनका कहना था कि इससे भारतीय कपास के दाम गिरेंगे और किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। केजरीवाल ने केंद्र पर आरोप लगाया कि सरकार अमेरिकी किसानों को फायदा पहुँचा रही है, जबकि भारतीय किसान संकट में हैं।

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक