Madhya Pradesh: ‘कब तक आंख चुराएंगे’, इंदौर में महिला से हुए दुष्कर्म पर राहुल गांधी का BJP पर हमला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मध्य प्रदेश के इंदौर में सेना के दो जवानों के साथ हिंसा और उनकी महिला साथी के साथ दुष्कर्म मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा शासित सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद राहुल गांधी ने अपने अधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा, “मध्य प्रदेश में सेना के दो जवानों के साथ हिंसा और उनकी महिला साथी के साथ दुष्कर्म पूरे समाज को शर्मसार करने के लिए काफी है।”

राहुल का मोहन सरकार पर हमला

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आगे लिखा, “भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन है और महिलाओं के खिलाफ दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैया अत्यंत चिंताजनक है। अपराधियों की ये निर्भीकता प्रशासन की पूर्ण नाकामी का परिणाम है और इस कारण देश में पनपता असुरक्षित वातावरण भारत की बेटियों की स्वतंत्रता, उनकी आकांक्षाओं पर बंदिश है। समाज और सरकार दोनों शर्मिंदा हों और गंभीरता से विचार करें। देश की आधी आबादी की रक्षा की जिम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे!”

क्या है मामला?

दरअसल, 11 सितंबर को दो ट्रेनी आर्मी जवान अपनी दो महिला साथियों के साथ इंदौर के ऐतिहासिक जाम गेट के पास नाइट ड्राइव और पिकनिक मनाने गए थे। इस दौरान जाम गेट के पास ही सेना की पुरानी फायरिंग रेंज है जहां ये चारों बैठे हुए थे। इसी दौरान वहां करीब 6 बदमाश आए और चारों को किडनैप कर लिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की और लूटपाट की। इसके अलावा आरोप है कि इस दौरान एक महिला साथी के साथ बंदूक की नोक पर गैंगरेप भी किया गया।

पीड़ितों द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक, चार दोस्त मंगलवार (11 सितंबर) रात करीब 2.30 बजे पार्टी करने फायरिंग रेंज के पास पहुंचे थे। वहां 6 बदमाश आए और उनके साथ मारपीट की, महिला साथियों के साथ भी मारपीट की और 10 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद आरोपियों ने एक जवान और उसकी महिला साथी को बंधक बनाकर रखा। वहीं, दूसरे जवान और उसकी महिला साथी को 10 लाख रुपये लाने के लिए भेजा। आरोप है कि बंधक बनाई गई महिला साथी के साथ बंदूक की नोक पर गैंगरेप किया गया। अब इसी मामले पर राहुल गांधी ने बीजेपी और उनकी सरकार पर हमला बोला है।

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर

Illegal Land Encroachment: सरगुजा में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, बिहार रिजॉर्ट की जमीन की फिर हुई जांच

Illegal Land Encroachment: कमोदा स्थित बिहार रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासनिक अमला, सरकारी जमीन