,

मरवाही: पंचायत सचिव का पेड़ से लटका मिला शव, आत्महत्या की आशंका

Marwahi: Panchayat secretary's body found hanging from a tree, suicide suspected

रिपोर्ट- प्रयास कैवर्त

मरवाही। क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। मरवाही निवासी राजेश सुमन, जो पंचायत सचिव के पद पर सेमरदर्री में पदस्थ थे, उनका शव पेड़ से फांसी के फंदे में लटका हुआ मिला। यह घटना मध्य प्रदेश के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम दारसागर की बताई जा रही है।


आत्महत्या की आशंका, कारण अज्ञात

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि अभी तक इसकी वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


मरवाही में शोक की लहर

राजेश सुमन के निधन की खबर से मरवाही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिचित और स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और घटना के कारणों को जानने की कोशिश कर रहे हैं।


पुलिस जांच में जुटी

स्थानीय पुलिस ने मौके का मुआयना किया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 22 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Salman Khan ने किया ‘दबंग 4’ का ऐलान, लेकिन नहीं बनेगी ‘बजरंगी भाईजान 2’; बताई सीक्वल न बनाने की वजह

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि:…