,

गिरिडीह: 829 बोतल अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस ने दो गाड़ियां भी जब्त कीं

गिरिडीह: 829 बोतल अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस ने दो गाड़ियां भी जब्त कीं

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत लोकाई नयनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान दो चारपहिया वाहनों से 829 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। इस दौरान पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त करते हुए दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया।

गुप्त सूचना पर बनी टीम

खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि गिरिडीह एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार भेजी जा रही शराब की बड़ी खेप लोकाई मार्ग से गुजरेगी। सूचना की पुष्टि के बाद गावां इंस्पेक्टर रोहित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

वाहनों की तलाशी में बरामद शराब

वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध गाड़ियों –

  • स्कॉर्पियो (नंबर: BR 08 P 8553)
  • हुंडई एक्सेंट (नंबर: JH 10 AG 2178)

की तलाशी ली। जांच के दौरान दोनों वाहनों से भारी मात्रा में अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद हुई।

जब्त शराब का विवरण:

  • आइकॉनिक व्हाइट – 189 बोतल
  • रॉयल चैलेंज – 144 बोतल
  • रॉयल स्टेग – 16 बोतल
  • आफ्टर डार्क – 480 बोतल

कुल मिलाकर 829 बोतल शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये है।

कार्रवाई जारी रहेगी

एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि पुलिस लगातार अवैध शराब कारोबारियों पर नजर बनाए हुए है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि जिले को शराब तस्करी से मुक्त किया जा सके।

Epilepsy Seizure Control : बार-बार पड़ते हैं मिर्गी के दौरे? जानिए इन्हें कंट्रोल करने के तरीके

Epilepsy Seizure Control : मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की…

President CG Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने किया स्वागत

President CG Visit : रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री…