शिक्षा का मंदिर शर्मसार: ललितपुर स्कूल में अश्लील डांस, वीडियो वायरल होने पर प्रधानाचार्य निलंबित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
शिक्षा का मंदिर शर्मसार: ललितपुर स्कूल में अश्लील डांस, वीडियो वायरल होने पर प्रधानाचार्य निलंबित


रिपोर्टर: कपिल नायक

ललितपुर जिले से शिक्षा विभाग की लापरवाही उजागर करने वाला चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्राथमिक विद्यालय को लोकगीत और अश्लीलता का अड्डा बना दिया गया।

ग्राम हर्षपुर (कोतवाली तालबेहट क्षेत्र) स्थित विद्यालय में ग्रामीणों ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया और नृत्यांगना को बुलाकर मंचन कराया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।


शराब और अश्लीलता से सजा विद्यालय का आंगन

  • ग्रामीणों ने रातभर शराब के नशे में धुत होकर नृत्यांगना के साथ अशोभनीय हरकतें कीं।
  • विद्यालय परिसर, जिसे शिक्षा का मंदिर माना जाता है, वहां अश्लील डांस और गानों का आयोजन किया गया।
  • इस दौरान वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

विभाग ने की कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
शिक्षा विभाग का कहना है कि इस तरह की घटनाएं बेहद शर्मनाक हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


शिक्षा के मंदिर को किया शर्मसार

यह घटना शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जिस जगह बच्चों को संस्कार और शिक्षा मिलनी चाहिए, वहां अश्लीलता और शराबखोरी का माहौल बनाया गया।
ग्रामीणों की इस हरकत को लेकर स्थानीय लोग भी नाराज हैं और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और