कटघोरा: बिजली लाइन सुधारते वक्त करंट की चपेट में आए लाइनमैन की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Katghora: Lineman dies after getting electrocuted while repairing power line

रिपोर्ट- गौरव साहू

कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती धरमपुर में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ठेका कर्मी लाइनमैन बिजली का तार ठीक करने खंभे पर चढ़ा था। इसी दौरान उसका हाथ चालू लाइन से छू गया और वह करंट की चपेट में आ गया।

तेज झटके की वजह से लाइनमैन खंभे से सीधे नीचे गिर पड़ा। गिरने के दौरान उसके सिर पर गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मौके पर अफरा-तफरी

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना पर कुसमुंडा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग बिजली विभाग से सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और