,

Bhadohi: सपा विधायक के आवास में मिली युवती की लाश, इलाके में सनसनी, जानिए पूरा मामला

Bhadohi News

उत्तर प्रदेश में सपा विधायकों की हालत लगातार बत्तर हो रही है। ताजा मामला भदोही जिले का है जहां समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग के घर पर एक युवती ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक विधायक जाहिद बेग के तीसरी मंजिल में ये युवती रहती थी। जो कि घर के काम काज करती थी, सोमवार को उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही।
बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद व्यक्ति के आवास पर 18 साल की नाजिया नामक एक युवती रहती थी। विधायक की घर मे ही तीसरी मंजिल पर बने एक कमरे में इस युवती का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी ताकि पूरी प्रक्रिया में निष्पक्ष तरीके से जांच हो सके। इसके अलावा इस जांच में दो डॉक्टरों की एक पैनल भी गठित की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती के मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा, हम आगे की जांच कर रहे हैं।

युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बाग के आवास में युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के इस मामले को लेकर पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि केअनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 18 नवंबर 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Bhiwani News : ₹4,200 की रिश्वत मांगने वाला पटवारी गिरफ्तार, ₹2,200 लेते ACB ने रंगे हाथों दबोचा

रिपोर्ट: जगबीर दुग्गल, भिवानी Bhiwani News : भिवानी। हरियाणा में भ्रष्टाचार के…

Uttarakhand में बड़ा बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 12 लोगों की मौत की खबर

रिपोर्ट- महेश पंवार Uttarakhand: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार सुबह…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, तूफान अकवान…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर 66 गांवों के किसानों…