,

लव जिहाद फंडिंग के आरोपी अनवर कादरी ने सरेंडर किया; दाढ़ी-मूंछ कटवाकर इंदौर कोर्ट में पेश

BY: Yoganand shrivastva

इंदौर: लव जिहाद फंडिंग मामले में तीन महीने से फरार रहे कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी शुक्रवार को इंदौर जिला कोर्ट में पेश हुए। कादरी ने दाढ़ी-मूंछ कटवाकर कोर्ट में प्रवेश किया। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस ने पूरी सतर्कता बरती, क्योंकि कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों ने उन्हें घेरकर हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित रूप से कोर्ट कक्ष तक पहुंचाया।

गिरफ्तारी और रिमांड

अनवर कादरी पर 40,000 रुपए का इनाम घोषित था। बाणगंगा पुलिस ने कोर्ट से उन्हें 8 दिन की रिमांड देने की मांग की, जिसे मंजूर कर लिया गया। रिमांड के दौरान उनसे मामले से जुड़ी पूछताछ की जाएगी और सबूत जुटाए जाएंगे। जैसे ही पुलिस ने उन्हें बाहर लाया, भीड़ ने फिर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कादरी को तुरंत वाहन में बिठाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

लव जिहाद आरोप की पृष्ठभूमि

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में दो युवकों पर दो युवतियों के साथ बलात्कार और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी युवकों ने अनवर कादरी का नाम लिया। उनके खिलाफ आरोप है कि उन्होंने युवकों को लड़कियों को फंसाने और निकाह के लिए पैसों का लालच देने के लिए उकसाया। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर फर्जी हिंदू नामों से आईडी बनाकर युवतियों से संपर्क किया और फिर शादी व धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया।

कोर्ट पेशी से पहले शोकॉज नोटिस

अनवर कादरी को पार्षद पद से हटाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी थी। नगर निगम कमिश्नर ने उन्हें शोकॉज नोटिस जारी किया था, जिसमें 25 अगस्त तक अपना पक्ष रखने को कहा गया था। हालांकि, नोटिस की समय सीमा पूरी होने से पहले ही कादरी कोर्ट में पेश हो गए।

अनवर कादरी का आपराधिक रिकॉर्ड

अनवर कादरी उर्फ “डकैत” कई आपराधिक मामलों में पहले से ही चर्चा में रहे हैं:

  • 2011: जानलेवा हमले में एक साल की सजा, जिसमें उनके भाई और अन्य आरोपी शामिल थे।
  • 1996: उज्जैन में डकैती का केस दर्ज, जिसके बाद वे “अनवर डकैत” के नाम से पहचाने जाने लगे।
  • इंदौर में मारपीट, घर में घुसकर धमकाने जैसी कई घटनाओं में संलिप्त।

कादरी तीन बार कांग्रेस से पार्षद रह चुके हैं, उनकी पत्नी भी दो बार पार्षद रही हैं। उन्होंने एक बार निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था।

विवादित बयान और गिरफ्तारी

28 अप्रैल 2025 को अनवर कादरी ने इंदौर के वार्ड 58 में एक कार्यक्रम में पाकिस्तान और आतंकवाद के विरोध में पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने ‘पाकिस्तान’ शब्द बोला, जिस पर कुछ समर्थकों ने ‘जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इस घटना का वीडियो बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला ने पुलिस को दिखाया और उसके बाद अनवर कादरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Bhopal: कस्तूरबा स्कूल में कल सजेगा यादों का संसार, गुरुजनों का भी होगा सम्मान

Bhopal: राजधानी भोपाल के जवाहर चौक स्थित शासकीय कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक…

Russia सेना में भर्ती को लेकर भारत की फिर चेतावनी, विदेश में नौकरी के ऑफर से रहें सावधान

Russia: भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों को रूसी सशस्त्र बलों में शामिल…

Bhopal: कस्तूरबा स्कूल में कल सजेगा यादों का संसार, गुरुजनों का भी होगा सम्मान

Bhopal: राजधानी भोपाल के जवाहर चौक स्थित शासकीय कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2-3 दिन…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. रिटायर्ड IAS की घर…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…