रणबीर कपूर Vs विकी कौशल: दो-दो बार आमने-सामने होंगे दोनों स्टार्स, ‘रामायण’ कनेक्शन से बढ़ी टक्कर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
रणबीर कपूर Vs विकी कौशल: दो-दो बार आमने-सामने होंगे दोनों स्टार्स, ‘रामायण’ कनेक्शन से बढ़ी टक्कर

बॉलीवुड के दो बड़े सितारे रणबीर कपूर और विकी कौशल आने वाले सालों में दर्शकों को जबरदस्त टक्कर देते नजर आएंगे। दोनों एक साथ संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में काम कर रहे हैं, जो साल 2026 में रिलीज होगी। लेकिन यही टक्कर यहीं खत्म नहीं होगी। 2027 में भी दोनों बड़े पर्दे पर आमने-सामने होंगे और ये भिड़ंत दर्शकों के लिए बेहद दिलचस्प होने वाली है।


‘लव एंड वॉर’ में एक्शन भरी जंग

संजय लीला भंसाली ने लव एंड वॉर में रणबीर और विकी के बीच कई दमदार एक्शन सीक्वेंस प्लान किए हैं। दोनों की टक्कर दिखाने के लिए फिल्म में हाई-ऑक्टेन सीन रखे गए हैं। यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी रिलीज मानी जा रही है और फैन्स अभी से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


रामायण कनेक्शन: 2027 में दूसरी भिड़ंत

  • रणबीर कपूर ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाएंगे। चर्चाएं हैं कि वह इसमें भगवान परशुराम का भी रोल करेंगे।
  • वहीं विकी कौशल अपनी फिल्म ‘महावतार’ में महर्षि परशुराम का किरदार निभाने वाले हैं।

यानि 2027 में दोनों एक्टर्स अलग-अलग फिल्मों में एक ही किरदार निभाकर फैन्स के बीच तुलना का बड़ा मौका देंगे। सवाल यही है कि परशुराम के किरदार को बड़े पर्दे पर ज्यादा दमदार तरीके से कौन उतार पाएगा?


रिलीज शेड्यूल और बड़ा क्लैश

  • 2026 दिवाली: रणबीर कपूर की रामायण (Part 1)
  • 2026 क्रिसमस: पहले विकी की महावतार तय थी, लेकिन अब 2027 तक पोस्टपोन
  • 2027 दिवाली: रणबीर कपूर की रामायण (Part 2)
  • 2027: विकी कौशल की महावतार

इस तरह, लगातार दो साल तक फैन्स को रणबीर और विकी की भिड़ंत देखने को मिलेगी।


पहले भी भिड़ चुके हैं रणबीर और विकी

यह पहली बार नहीं है जब दोनों स्टार्स का आमना-सामना होगा। साल 2023 में रणबीर की ‘एनिमल’ और विकी की ‘सैम बहादुर’ एक ही समय रिलीज हुई थीं। उस वक्त रणबीर की एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार ली थी। अब देखना होगा कि अगली बार कौन जीत दर्ज करता है।


यह खबर भी पढें: बॉक्स ऑफिस रेस: रजनीकांत की ‘कूली’ ने ‘वॉर 2’ को पछाड़ा, जानें चौंकाने वाले कलेक्शन नंबर


रणबीर कपूर और विकी कौशल आने वाले सालों में बॉलीवुड की सबसे बड़ी रIVALRY का हिस्सा बनने जा रहे हैं। 2026 में लव एंड वॉर और 2027 में रामायण बनाम महावतार, दोनों ही टक्करें दर्शकों के लिए यादगार साबित हो सकती हैं। फैन्स के लिए ये मुकाबला सिर्फ फिल्मों का नहीं बल्कि दो दमदार एक्टर्स की परफॉर्मेंस का होगा।

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर

Illegal Land Encroachment: सरगुजा में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, बिहार रिजॉर्ट की जमीन की फिर हुई जांच

Illegal Land Encroachment: कमोदा स्थित बिहार रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासनिक अमला, सरकारी जमीन