,

दहेज में कार न मिलने पर बहू को चिमटे से दागा और जहर पिलाया, हालत नाज़ुक

- Advertisement -
Ad imageAd image
दहेज में कार न मिलने पर बहू को चिमटे से दागा और जहर पिलाया, हालत नाज़ुक

BY: MOHIT JAIN

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दहेज उत्पीड़न का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर में ससुरालवालों ने बहू को कार की डिमांड पूरी न होने पर हैवानियत का शिकार बना डाला।

परिजनों ने न सिर्फ उसे गर्म चिमटे से जलाया और डंडों से पीटा, बल्कि बाद में कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया।


दिल्ली के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही महिला

पीड़िता सोनाली की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे पहले ग्वालियर के बिड़ला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालात बिगड़ने पर डॉक्टरों ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल वह वहीं जिंदगी की जंग लड़ रही है।


एक महीने पहले की घटना, पति-ससुरालवालों पर आरोप

यह वारदात करीब एक महीने पहले हुई थी। सोनाली के पति, सास, ससुर और ननद पर आरोप है कि उन्होंने गाड़ी की मांग पूरी न होने पर साजिश रचकर उसे जहर पिलाया।

सोनाली के शरीर पर जलने और चोट के गहरे निशान हैं, जो ससुरालवालों की क्रूरता की गवाही देते हैं।


मायकेवालों की शिकायत पर केस दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही सोनाली के पिता सतीश शर्मा ग्वालियर पहुंचे। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

  • पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
  • सभी आरोपी फिलहाल फरार है।
  • पुलिस की टीम लगातार दबिश देकर उनकी तलाश कर रही है।

दहेज उत्पीड़न पर सवाल

यह मामला एक बार फिर समाज में दहेज प्रथा की भयावह सच्चाई को सामने लाता है।

  • कानून होने के बावजूद महिलाएं दहेज के लालच में प्रताड़ना का शिकार हो रही हैं।
  • समाज को इस कुप्रथा के खिलाफ जागरूक होने और मिलकर आवाज उठाने की जरूरत है।

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति