,

Haryana: BJP उम्मीदवार के बेटे DC सुशील सारवान को हटाया, कांग्रेस ने की थी शिकायत

Haryana

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के बीच हरियाणा की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस की शिकायत के बाद आज शुक्रवार को बीजेपी उम्मीदवार संतोष सारवान के आईएएस बेटे कुरुक्षेत्र के DC सुशील सारवान को हटा दिया गया है। संतोष सारवान को बीजेपी ने अंबाला की मुलाना सीट से उम्मीदवार हैं।

यह है मामला

कांग्रेस द्वारा की गई शिकायत में बताया गया है कि भाजपा ने IAS सुशील सारवान की मां संतोष सारवान को अंबाला लोकसभा क्षेत्र की मुलाना विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। मुलाना विधानसभा क्षेत्र कुरुक्षेत्र जिले की सीमा से लगा हुआ है और कुरुक्षेत्र में बीजेपी के उम्मीदवार का बेटा सुशील सारवान वर्तमान में डिप्टी कमिश्नर (DC) हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इस स्थिति में चुनाव प्रभावित हो सकता है और ECI से मांग की है कि इस मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की जाए।

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 आदतों को माना गया है अवगुण, जानें क्या कहता है नीतिशास्त्र

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, रिश्तों…