ग्वालियर के डबरा में दर्दनाक हादसा: मां-बेटी जिंदा जलीं, लिपटी हुई मिली लाशें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ग्वालियर के डबरा में दर्दनाक हादसा: मां-बेटी जिंदा जलीं, लिपटी हुई मिली लाशें

BY: Yognand Shrivastva

ग्वालियर: ज़िले के डबरा तहसील के सिमरिया ताल गांव में बुधवार रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घर में आग लगने से मां और उसकी तीन साल की मासूम बेटी की मौत हो गई। जब पड़ोसी पहुंचे तो दोनों के शव एक-दूसरे से लिपटी हुई हालत में मिले।

आग की लपटें देख दौड़े पड़ोसी

रात करीब 10 बजे गांव के लोगों ने मनीष बघेल के घर से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। चौकीदार उत्तम बाथम ने सबसे पहले धुआं देखा और आसपास के लोगों को बुलाया। गेट अंदर से बंद था, इसलिए पड़ोसी छत पर चढ़े। वहां देखा तो कमरे में महिला और बच्ची आग की लपटों में घिरी हुई थीं। गेट तोड़कर लोग अंदर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

विवाद के बाद घर लौटी थी महिला

मृतका की पहचान उमा उर्फ़ मनीषा बघेल (25) और उसकी बेटी जान्हवी (3) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, मनीषा की शादी चार साल पहले सिमरिया ताल के मनीष बघेल से हुई थी। शादी के दो साल बाद बेटी का जन्म हुआ। हाल ही में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। 19 अगस्त को भी झगड़ा हुआ था, जिसके बाद मनीषा ग्वालियर में अपनी बहन और जीजा के पास चली गई थी। अगले ही दिन उसका पति उसे वापस ससुराल ले आया।

घटना के समय पति घर पर नहीं था

गांव वालों ने बताया कि बुधवार सुबह मनीषा और उसके पति के बीच फिर बहस हुई थी। इसके बाद मनीष अपनी मां को इलाज के लिए ग्वालियर ले गया और रात तक घर नहीं लौटा। इसी दौरान रात में आगजनी की घटना हो गई।

परिवार ने जताई हत्या की आशंका

मनीषा के पिता कप्तान बघेल ने बताया कि बेटी और दामाद के बीच आए दिन विवाद और मारपीट होती रहती थी। उनका कहना है कि इतनी बड़ी घटना बिना कारण नहीं हो सकती। उन्होंने यह भी कहा कि हादसे के तुरंत बाद मनीष और उसकी मां घर से निकलकर आंतरी स्थित रिश्तेदारों के यहां चले गए।

पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

डबरा एसडीओपी सौरभ सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच से ऐसा लग रहा है कि महिला ने खुद आग लगाई होगी, लेकिन फिलहाल कुछ भी साफ़ नहीं कहा जा सकता। गुरुवार को फोरेंसिक टीम मौके पर आकर विस्तृत जांच करेगी।

आर्थिक हालात भी कमजोर

परिजनों के मुताबिक, मनीष कोई स्थायी काम नहीं करता। कभी-कभी गाड़ी चलाकर रोज़गार करता है, जबकि घर का अधिकांश खर्च उसका छोटा भाई उठाता है, जो पुणे में नौकरी करता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया