,

उपराष्ट्रपति चुनाव: क्या विपक्ष तिरुचि शिवा को उतारेगा मैदान में? सांसद ने दिया जवाब

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति पद का चुनाव करीब आते ही राजनीति गरमाने लगी है। जहां एनडीए की ओर से महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया गया है, वहीं अब अटकलें तेज़ हैं कि विपक्ष डीएमके सांसद तिरुचि शिवा को मैदान में उतार सकता है। हालांकि, खुद शिवा ने इस पर सफाई दी है।

तिरुचि शिवा का बयान

उम्मीदवारी की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए डीएमके सांसद ने कहा, “मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह फैसला केवल हमारे नेता ही करेंगे। मैं इस पर टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हूं। मेरे नेता इस पर विचार कर रहे हैं।”
सूत्रों का कहना है कि विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक अपने उम्मीदवार को लेकर जल्द ही वर्चुअल बैठक कर सकता है।

डीएमके ने राधाकृष्णन की उम्मीदवारी पर उठाए सवाल

डीएमके के वरिष्ठ नेता टीकेएस एलंगोवन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने राधाकृष्णन को सिर्फ इसलिए उम्मीदवार बनाया है क्योंकि तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उनके मुताबिक, भाजपा चुनावी लाभ पाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने साफ कहा कि डीएमके राधाकृष्णन की उम्मीदवारी का समर्थन नहीं करेगी।
एलंगोवन ने यहां तक कहा कि राधाकृष्णन भाजपा के कार्यकर्ता हैं और उनका नामांकन सिर्फ “प्रमोशन” है, जिससे तमिलनाडु को कोई लाभ नहीं मिलेगा।

मुकाबला हो सकता है दिलचस्प

राधाकृष्णन मूल रूप से तमिलनाडु से हैं और लंबे समय से बीजेपी, आरएसएस और जनसंघ से जुड़े रहे हैं। यदि विपक्ष तिरुचि शिवा को उम्मीदवार बनाता है, तो चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प हो सकता है, क्योंकि दोनों ही उम्मीदवार तमिलनाडु से होंगे।

Michael Hussey ने ठुकराया इंग्लैंड का ऑफर, टेस्ट टीम के बैटिंग कोच बनने से किया इनकार

Michael Hussey : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप में बदलाव का

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर Disha Salian की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

Disha Salian: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की

PM Modi से मिले अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव, SCO बैठक के बीच हुई अहम बातचीत

PM Modi: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर समेत MP