आज का राशिफल 14 अगस्त 2025 – मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आज का राशिफल 14 अगस्त 2025 – मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल

हर राशि के लिए आज का दिन कुछ खास संदेश लेकर आया है। कोई उन्नति के अवसर पाएगा, तो किसी को वित्तीय मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक का आज का राशिफल।


♈ मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र की समस्याएं दूर होंगी और प्रगति के अवसर मिलेंगे। संतान आपका पूरा साथ देगी। कार्य में सफलता मिलने पर आपको सम्मान या पुरस्कार मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वापसी की संभावना है।


♉ वृष राशि (Taurus)

आय में वृद्धि के संकेत हैं। पुरानी गलतियों से सबक लें। नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। घुमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। खास लोगों से मुलाकात होगी और कोई प्रॉपर्टी डील फाइनल हो सकती है।


♊ मिथुन राशि (Gemini)

दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कार्यों में उलझनें बनी रहेंगी। तनाव और भागदौड़ अधिक होगी। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में प्रगति करेंगे। नया बिजनेस शुरू करने का विचार कर सकते हैं, लेकिन पार्टनर पर नजर रखें।


♋ कर्क राशि (Cancer)

मन किसी चिंता से व्याकुल रहेगा। काम में थकान महसूस होगी। जीवनसाथी कोई सरप्राइज दे सकता है। बड़े बिजनेस जोखिम से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। सेहत को हल्के में न लें और यात्रा के दौरान सामान पर ध्यान दें।


♌ सिंह राशि (Leo)

राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में किसी से निराशाजनक खबर मिल सकती है। जीवनसाथी से अनबन बढ़ सकती है। खर्च पर नियंत्रण रखें और आय बढ़ाने के उपाय सोचें।


♍ कन्या राशि (Virgo)

स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, खासकर बाहर का खाना अवॉयड करें। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा। परिवार में विवाद से बचें। पुराना लेनदेन समस्या बन सकता है। पुराने मित्र से मिलने का अवसर मिलेगा।


♎ तुला राशि (Libra)

बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेंगे। रुका हुआ पैसा मिलेगा, जिससे खुशी होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। घर में पूजा-पाठ होगा और नए मेहमान के आने की संभावना है।


♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)

आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान जरूरी जानकारी मिलेगी। पुरानी गलतियों से सबक लें। मां से वाद-विवाद संभव है। पार्टनरशिप में काम लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।


♐ धनु राशि (Sagittarius)

मिश्रित परिणाम वाला दिन रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। पुराने लेनदेन परेशानी दे सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। निवेश सोच-समझकर करें। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है।


♑ मकर राशि (Capricorn)

ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। घर खरीदने की योजना पर कदम बढ़ा सकते हैं। राजनीति में बड़े नेता से मुलाकात होगी। नौकरी में फोकस बढ़ाएं और विरोधियों से सतर्क रहें।


♒ कुंभ राशि (Aquarius)

काम में मन न लगने से तनाव रहेगा। विवाद से बचें और कानूनी मामलों में सतर्क रहें। बच्चों की पढ़ाई की समस्याओं पर ध्यान दें। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मजबूती आएगी।


♓ मीन राशि (Pisces)

जरूरतों की पूर्ति के लिए खर्च बढ़ सकता है, जिससे बाद में आर्थिक दबाव आ सकता है। वाहन खराब होने से भी धन खर्च हो सकता है। बिजनेस की योजनाएं लाभ देंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा।

NSUI Protest : छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर रायपुर में NSUI का बड़ा प्रदर्शन

NSUI Protest : मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच

Rabindranath Tagore Jayanti : गौरेला पेंड्रा मरवाही में मनाई गई गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती

संवाददाता :- प्रयास कैवर्त Rabindranath Tagore Jayanti : प्रतिमा पर माल्यार्पण कर

Lucknow यूपी में जनगणना-2027 का शंखनाद: सीएम योगी ने किया शुभारंभ, अब घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे जानकारी

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ

Pilibhit: रिश्वतखोर लेखपाल पर डीएम का हंटर, ₹5000 की घूस मांगना पड़ा भारी, सेवा से निलंबित

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भ्रष्टाचार के

Massive Theft : पंडरिया में चोरों का तांडव, एक ही रात 6 घरों में लाखों की चोरी

Massive Theft : ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान

भोपाल से रवाना हुई ‘Somnath Swabhiman Yatra’, CM डॉ यादव ने 1100 श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी

Somnath Swabhiman Yatra: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गुरुवार को

Saharanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेगा दौरा आज, 2131 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के