,

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रॉड्रिगेज ने की सगाई, 9 साल के रिश्ते को दिया नया नाम

BY: Yoganand Shrivastva

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर और अल नसर क्लब के अहम खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी लंबे समय से पार्टनर रहीं जॉर्जिना रॉड्रिगेज से सगाई कर ली है। जॉर्जिना ने इंस्टाग्राम पर दोनों के हाथों की एक तस्वीर साझा करते हुए इस खास पल की घोषणा की और कैप्शन में लिखा— “हां, मैं आपसे प्यार करती हूं… इस जिंदगी में और आने वाली हर जिंदगी में।”


2016 से साथ, अब किया रिश्ते को ऑफिशियल

रोनाल्डो और जॉर्जिना की मुलाकात 2016 में एक ब्रांड स्टोर पर हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार हुआ। 2017 में दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। लगभग नौ साल साथ रहने के बाद 2025 में उन्होंने सगाई कर ली।


परिवार और बच्चे

रोनाल्डो और जॉर्जिना के अब तक चार बच्चे हैं। 2017 में जुड़वां एवा मारिया और मातेआ का जन्म हुआ। 2022 में बेटी बेला एस्मेराल्डा आई, जबकि रोनाल्डो के बड़े बेटे क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर का जन्म 2010 में हुआ था। फिलहाल जॉर्जिना बच्चों की देखभाल के साथ-साथ अपने मॉडलिंग और फैशन करियर पर भी काम कर रही हैं।


जॉर्जिना का सफर

27 जनवरी 1994 को अर्जेंटीना में जन्मी जॉर्जिना एक प्रशिक्षित डांसर और फैशन मॉडल हैं। उन्होंने स्पेन के जाका में पढ़ाई की और बाद में मैड्रिड आ गईं। फैशन शो में उनकी मौजूदगी के अलावा वे नेटफ्लिक्स की रियलिटी सीरीज “I Am Georgina” में भी नजर आ चुकी हैं। उनकी और रोनाल्डो की पहली मुलाकात मैड्रिड के गुच्ची स्टोर में हुई थी, जहां वे काम करती थीं।


रोनाल्डो का करियर रिकॉर्ड

फुटबॉल इतिहास में कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले रोनाल्डो ने 2024 में क्रोएशिया के खिलाफ खेलते हुए अपने करियर का 900वां गोल किया—यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। सऊदी प्रो लीग में अल नसर के लिए अब तक 30 मैचों में वे 25 गोल दाग चुके हैं।

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी

Jamtara News: जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक

Abhishek Sharma के जन्मदिन पर युवराज सिंह का अनोखा अंदाज, गुरु ने शिष्य से लिए ऐसे वादे कि वीडियो हो गया वायरल

Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेट के युवा और आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा

Krishna Janmabhoomi: जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, ‘लाला’ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Krishna Janmabhoomi श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

Janmashtami Celebration: बाल गोपाल संग झूमे सीएम मोहन यादव, जन्माष्टमी पर फोड़ी मटकी, खिलाई माखन-मिश्री

Janmashtami Celebration श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास भक्तिमय माहौल में