BY: Yoganand Shrivastva
बॉलीवुड में हर साल कई हाई बजट फिल्में बनती हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही दर्शकों को पसंद आती हैं। साल 2022 में यशराज बैनर के तहत बनी पीरियड ड्रामा सम्राट पृथ्वीराज भी उन्हीं फिल्मों में से एक थी, जो उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। भारी-भरकम बजट और बड़ी स्टारकास्ट के बावजूद, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही।
करीब 220 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म में सेट, कॉस्ट्यूम और प्रमोशन पर जमकर खर्च किया गया था। इसके मुख्य कलाकार अक्षय कुमार थे, और इस फिल्म से 2017 की मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया था।
बड़े स्तर पर प्रमोशन के बावजूद सम्राट पृथ्वीराज सिनेमाघरों में दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने सिर्फ 68.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 90.55 करोड़ रुपये पर सिमट गया। यानी यह अपने बजट का आधा भी वापस नहीं ला पाई और उस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में गिनी गई।
अक्षय कुमार के करियर में यह उन फिल्मों में से रही, जिसने उनके लगातार फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट को लंबा कर दिया, हालांकि बाद के वर्षों में कन्नप्पा और हाउसफुल 5 जैसी फिल्मों से उन्होंने फिर से सफलता हासिल की।





