,

नागपुर: पिता की मौत का बदला लेने के लिए बेटा बना शराब दुकानों का चोर

BY: Yoganand Shrivastva

नागपुर — महाराष्ट्र के नागपुर से एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है। 21 वर्षीय युवक राजा खान उर्फ राजा अमरावती ने अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए शराब की दुकानों और बीयर बार को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

पिता की मौत से उपजा गुस्सा

पुलिस पूछताछ में राजा ने बताया कि उसके पिता की मौत शराब पीने के कारण हुई थी। यही कारण है कि उसने शराब बेचने वाले कारोबारियों को अपना लक्ष्य बनाया। राजा खुद शराब नहीं पीता, लेकिन अन्य नशों का आदी है।

मयूरी सावजी बार में हुई चोरी, CCTV में कैद

हाल ही में राजा ने मयूरी सावजी बार में चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जो बार में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने न केवल इस वारदात, बल्कि कई अन्य चोरी की घटनाओं को भी कबूल किया।

चोरी का अनोखा तरीका

दुबले-पतले शरीर की वजह से राजा आसानी से दुकानों और बार में घुसकर चोरी करता था। उसने नागपुर के अलग-अलग इलाकों में कई वाइन शॉप और बीयर बार में सेंध लगाई।

कई थानों में मामले दर्ज

पांचपावली थाने के प्रभारी बाबूराव राउत के अनुसार, राजा के खिलाफ शहर के कई थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं। हालांकि वह शराब नहीं पीता, लेकिन वह इसे बेचने वालों से गहरी दुश्मनी रखता है और बदला लेने की भावना से वारदात करता था।

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…