,

स्वदेश न्यूज की खबर का असर: छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक विजय राय सस्पेंड

Impact of Swadesh News' news: Teacher Vijay Rai, accused of molestation, suspended

रिपोर्टर: प्रयास कैवर्त, मरवाही

स्वदेश न्यूज की रिपोर्ट का बड़ा असर सामने आया है। छत्तीसगढ़ के मरवाही क्षेत्र में आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक विजय कुमार राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वंशीताल, विकासखंड मरवाही में पदस्थ व्याख्याता विजय राय के खिलाफ थाना मरवाही में पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया था। मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्हें पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

जारी निलंबन आदेश में उल्लेख है कि आरोपी शिक्षक के कृत्य से जिले और शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई है, इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि में विजय राय को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

स्वदेश न्यूज की खबर के बाद हुई त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में प्रशासनिक सक्रियता और मीडिया की भूमिका को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि केअनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 18 नवंबर 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Bhiwani News : ₹4,200 की रिश्वत मांगने वाला पटवारी गिरफ्तार, ₹2,200 लेते ACB ने रंगे हाथों दबोचा

रिपोर्ट: जगबीर दुग्गल, भिवानी Bhiwani News : भिवानी। हरियाणा में भ्रष्टाचार के…

Uttarakhand में बड़ा बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 12 लोगों की मौत की खबर

रिपोर्ट- महेश पंवार Uttarakhand: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार सुबह…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, तूफान अकवान…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर 66 गांवों के किसानों…