,

मुंबई में खौफनाक मर्डर प्लान: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रचाई पति की हत्या, बेटी की गवाही से खुला राज

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मुंबई के आरे कॉलोनी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची। गंभीर रूप से घायल पति की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश दंपत्ति की नाबालिग बेटी के बयान से हुआ।

प्रेमी के साथ मिलकर रचा मर्डर प्लान

35 वर्षीय राजश्री अहिरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी चंद्रशेखर पडायाची के साथ मिलकर अपने पति भरत लक्ष्मण अहिरे की हत्या की साजिश रची। भरत एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट थे। हत्या के समय चंद्रशेखर का साथी रंगा भी मौजूद था, जो अभी फरार है।

पति को बहाने से बुलाया मौत के मुंह

पुलिस जांच में सामने आया कि जब पति भरत ने पत्नी राजश्री से उसके प्रेम संबंधों को लेकर सवाल किया, तो उसने खुद को प्रताड़ित बताकर बात को टालने की कोशिश की। इसके बाद भरत ने खुद चंद्रशेखर को फोन किया, जिसने उसे आरे कॉलोनी के यूनिट 31 इलाके में एक सार्वजनिक स्थान पर बुलाया। उसी जगह राजश्री भी पहुंची।

हमले के दौरान पत्नी रही चुप

15 जुलाई की रात भरत पर चंद्रशेखर और रंगा ने हमला कर दिया। भरत की छाती और शरीर के अन्य हिस्सों पर लगातार घूंसे मारे गए, जबकि रंगा उसे पीछे से पकड़े हुए था। हैरानी की बात यह रही कि पत्नी राजश्री वहीं मौजूद थी, लेकिन उसने न तो विरोध किया, न ही किसी को मदद के लिए बुलाया। हमलावरों के भागने के बाद वह पति को अस्पताल न ले जाकर घर ले आई और तीन दिन तक बिना इलाज के रखा।

बेटियों ने रिश्तेदारों को दी सूचना

दंपति की 13 और 5 साल की बेटियों और 3 साल के बेटे ने जब पिता की हालत बिगड़ते देखी, तो सबसे बड़ी बेटी ने रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी। राजश्री ने तब दावा किया कि भरत बाइक दुर्घटना में घायल हुआ है। इसके बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां भी उसने यही झूठ दोहराया। दबाव में भरत ने भी वही बयान दिया।

बेटी ने बताई असली कहानी

पुलिस को भरत के बयान में शक हुआ और गहराई से पूछताछ की गई। इसी दौरान सबसे बड़ी बेटी ने सच्चाई उजागर की। उसने बताया कि कैसे उसके पिता के साथ मारपीट हुई और मां तमाशबीन बनी खड़ी रही। अंततः 5 अगस्त को भरत की मौत हो गई। बेटी के बयान के आधार पर मामला पूरी तरह साफ हो गया और राजश्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार प्रेमी चंद्रशेखर और उसका साथी रंगा की तलाश अभी जारी है।

Fake Doctors in Uttar Pradesh: यूपी में 41 फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, पुलिस कार्रवाई की तैयारी

Fake Doctors in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा