मध्यप्रदेश की 25 बड़ी खबरें | 2 अगस्त 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
मध्यप्रदेश की 25 बड़ी खबरें | 2 अगस्त 2025

मध्यप्रदेश में आज कई बड़ी घटनाएँ सुर्खियों में रहीं। कहीं विकास योजनाओं को हरी झंडी मिली, तो कहीं अपराध और प्राकृतिक आपदा ने चिंता बढ़ाई। आइए जानते हैं, 2 अगस्त 2025 की 25 बड़ी खबरें एक नज़र में

Contents
1. ग्वालियर में नाबालिग से सामूहिक कुकर्म2. भोपाल मेट्रो का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी3. ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते 12 वर्षीय बच्चे की आत्महत्या4. इटारसी-नागपुर चौथी रेल लाइन को मंजूरी5. जबलपुर स्कूल में छात्र पर चाकू से हमला6. भोपाल में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल7. MP में भारी बारिश का अलर्ट8. मुस्लिम युवती ने अपनाया सनातन धर्म, लिए सात फेरे9. ठेकेदारों और हड़ताल पर नया कानून10. जबलपुर में रेप और हत्या का मामला11. ‘हिंदू आतंकवाद’ पर विवाद12. खेत में चाचा-भतीजे की डूबने से मौत13. मालेगांव विस्फोट केस का खुलासा14. साध्वी प्रज्ञा का गौमूत्र पर दावा15. पीएम मोदी बोले, ‘मैं उन्हें कभी माफ नहीं कर पाऊँगा’16. साध्वी प्रज्ञा की जीवन यात्रा17. आरोपियों को फंसाने वालों पर होगी कार्रवाई18. दिग्विजय सिंह का बदला रुख19. साध्वी प्रज्ञा की टॉर्चर स्टोरी20. उमा भारती भावुक होकर रो पड़ीं21. फ्लाइट में यात्री को पैनिक अटैक22. टीकमगढ़ में डॉक्टर के घर पर मारपीट23. बड़वानी में मजदूरों से भरे वाहन से हादसा24. सीहोर में पिस्तौल लेकर थाने में रील25. श्रीराम संग्रहालय के लिए 5 करोड़ की घोषणा

1. ग्वालियर में नाबालिग से सामूहिक कुकर्म

ग्वालियर में वाटरफॉल पर पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय लड़के के साथ तीन युवकों ने सामूहिक कुकर्म किया और घटना का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2. भोपाल मेट्रो का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

सीएम मोहन यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल मेट्रो ट्रेन सेवा का उद्घाटन जल्द करेंगे। तारीख की आधिकारिक घोषणा अगले हफ्ते होने की संभावना है।

3. ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते 12 वर्षीय बच्चे की आत्महत्या

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में एक मासूम ने ऑनलाइन गेम के दबाव में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर।

4. इटारसी-नागपुर चौथी रेल लाइन को मंजूरी

पीएम मोदी ने इटारसी से नागपुर तक चौथी रेल लाइन को हरी झंडी दी। सीएम मोहन यादव ने आभार जताते हुए कहा, इससे यात्रियों और व्यापारियों को बड़ा लाभ होगा।

5. जबलपुर स्कूल में छात्र पर चाकू से हमला

सिम्बायोसिस स्कूल जबलपुर में नकाबपोश युवक ने छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। सीसीटीवी में घटना कैद, पुलिस जांच में जुटी।

6. भोपाल में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

भोपाल प्रशासन ने नया नियम लागू किया है। अब पेट्रोल पंप पर हेलमेट न पहनने वालों को पेट्रोल नहीं मिलेगा।

7. MP में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। दतिया जिले में स्कूल बंद रखे गए हैं।

8. मुस्लिम युवती ने अपनाया सनातन धर्म, लिए सात फेरे

खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में मुस्लिम लड़की शिफा ने सनातन धर्म अपनाकर शान्वी वर्मा नाम रखा और राहुल संग विवाह किया।

9. ठेकेदारों और हड़ताल पर नया कानून

MP विधानसभा ने नया श्रम कानून पास किया। अब हड़ताल और तालाबंदी के लिए डेढ़ महीने का नोटिस देना होगा।

10. जबलपुर में रेप और हत्या का मामला

जबलपुर में आरोपी ने नाबालिग से रेप के बाद शोर मचाने पर दादी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

11. ‘हिंदू आतंकवाद’ पर विवाद

सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस और दिग्विजय सिंह से माफी की मांग की। उन्होंने कहा कि हिंदू आतंकवाद शब्द ने समाज को बांटने का काम किया।

12. खेत में चाचा-भतीजे की डूबने से मौत

मध्यप्रदेश के एक गांव में नदी का पानी खेत में भरने से चाचा-भतीजे की डूबकर मौत हो गई।

13. मालेगांव विस्फोट केस का खुलासा

आठ साल पहले बरी हुए शख्स ने बताया कि उसने जेल में अपने भाई को अपनी आँखों के सामने हार्ट अटैक से मरते देखा था।

14. साध्वी प्रज्ञा का गौमूत्र पर दावा

साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि उनका स्तन कैंसर गौमूत्र से ठीक हुआ। इस बयान पर चिकित्सा जगत और राजनीति में बहस तेज।

15. पीएम मोदी बोले, ‘मैं उन्हें कभी माफ नहीं कर पाऊँगा’

प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयान पर पीएम मोदी ने कहा था कि इसके लिए वह उन्हें मन से कभी माफ नहीं कर पाएंगे।

16. साध्वी प्रज्ञा की जीवन यात्रा

जींस-टी-शर्ट पहनकर मनचलों को सबक सिखाने वाली प्रज्ञा कैसे साध्वी बनीं, जानिए उनकी पूरी कहानी।

17. आरोपियों को फंसाने वालों पर होगी कार्रवाई

MP के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मालेगांव केस में आरोपियों को फंसाने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी।

18. दिग्विजय सिंह का बदला रुख

साध्वी प्रज्ञा को क्लीनचिट मिलने के बाद दिग्विजय सिंह ने हिंदू आतंकवाद शब्द पर अपने सुर बदले।

19. साध्वी प्रज्ञा की टॉर्चर स्टोरी

साध्वी प्रज्ञा ने जेल में बिताए 9 सालों के दौरान झेले गए टॉर्चर की खौफनाक कहानी साझा की।

20. उमा भारती भावुक होकर रो पड़ीं

साध्वी प्रज्ञा के बरी होने पर उमा भारती ने कहा कि यह फैसला उनके लिए आंतरिक शांति लाया है।

21. फ्लाइट में यात्री को पैनिक अटैक

एक फ्लाइट में पैनिक अटैक आने पर दूसरे यात्री ने उसे थप्पड़ मारकर संभालने की कोशिश की।

22. टीकमगढ़ में डॉक्टर के घर पर मारपीट

टीकमगढ़ में डॉक्टर के निवास पर मरीज और उसके परिजन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। घटना कैमरे में कैद हो गई और पुलिस जांच कर रही है।

23. बड़वानी में मजदूरों से भरे वाहन से हादसा

बड़वानी में मजदूरों से भरे वाहन को पीछे से आ रहे ट्राले ने टक्कर मार दी। इसमें 10 मजदूर घायल हुए, जिनमें से 4 को रेफर किया गया।

24. सीहोर में पिस्तौल लेकर थाने में रील

सीहोर के बुधनी थाना क्षेत्र में एक युवक पिस्तौल लेकर थाने में रील बनाता पकड़ा गया। उसे ग्राम रक्षा समिति से निष्कासित कर दिया गया।

25. श्रीराम संग्रहालय के लिए 5 करोड़ की घोषणा

भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने श्रीराम संग्रहालय के लिए 5 करोड़ रुपये की घोषणा की और कहा कि तुलसीदास जन-जन के हृदय में रहेंगे।

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप