,

पायल मलिक ने हरिद्वार में संतों से मांगी माफी, धार्मिक गलती का किया प्रायश्चित

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

हरियाणा के लोकप्रिय यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी और बिग बॉस OTT 3 की कंटेस्टेंट पायल मलिक धार्मिक विवादों के बाद अब संतों की शरण में पहुंच गई हैं। मां काली के वेश में एक वीडियो बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद उन्होंने हरिद्वार स्थित निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी से मिलकर क्षमा याचना की और पूजा-पाठ कर अपने किए पर पश्चाताप जताया।

वीडियो को लेकर मचा था बवाल

कुछ दिन पहले पायल मलिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे मां काली के रूप में नजर आईं। वीडियो में उन्होंने काले रंग का मेकअप किया था, सिर पर मुकुट, गले में नींबू की माला और हाथ में त्रिशूल लिए वह सोफे पर बैठी थीं। इस वीडियो को लेकर धार्मिक संगठनों ने आपत्ति जताई और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया।

धार्मिक संगठनों का विरोध, FIR और सेवा का संकल्प

वीडियो वायरल होते ही शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय महासचिव दीपांशु सूद ने मोहाली के ढकोली थाने में शिकायत दी। उन्होंने कहा कि पायल ने देवी के स्वरूप को अपमानजनक तरीके से दर्शाया, जिससे सनातन धर्म मानने वालों की भावनाएं आहत हुईं।

इसके बाद पायल मलिक ने 22 जुलाई को पटियाला के काली माता मंदिर पहुंचकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। अगले दिन उन्होंने मोहाली के खरड़ स्थित मंदिर में भी यही दोहराया। उन्होंने मंदिर प्रमुख से वादा किया कि वे सात दिन तक मंदिर की सफाई और सेवा करेंगी।

अस्पताल से निकलकर की सेवा पूरी

26 जुलाई को पायल की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन स्वास्थ्य में सुधार होते ही वे दोबारा मंदिर लौटीं और झाड़ू लगाकर मंदिर की सफाई की। उन्होंने लगातार सात दिन मंदिर की सेवा पूरी की।

संतों से मुलाकात, हरिद्वार में पूजा-पाठ

सेवा पूरी करने के बाद पायल मलिक ने हरिद्वार में महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी से मुलाकात की। आश्रम में उन्होंने पूजा-पाठ किया और आध्यात्मिक क्षमा मांगी। उनके साथ पति अरमान मलिक और परिवारजन भी मौजूद रहे।

परिवार का बयान

पायल ने कहा कि उनका उद्देश्य कभी किसी की धार्मिक भावना को आहत करना नहीं था। वहीं, अरमान मलिक ने बताया कि विवाद बढ़ने से परिवार मानसिक रूप से टूट गया था और पंजाब छोड़ने की भी तैयारी कर रहे थे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Trump पर हमले की आशंका, गोल्फ कोर्स के पास हथियारों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बार

India Bangladesh Relations: भारत ने शेख हसीना के कार्यक्रम से बनाई दूरी, बांग्लादेश ने कहा- रिश्ते खराब नहीं करना चाहते

India Bangladesh Relations: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रस्तावित प्रेस

IMD Rain Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

IMD Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बिलासपुर में करंट लगने से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी में 9 साल

Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए आचार्य चाणक्य की 7 अनमोल बातें, जो बदल सकती हैं आपकी जिंदगी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और नीति-निर्माता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: बुधवार, 5 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर