बेमेतरा: मंडल कमेटी गठन को लेकर कांग्रेस की बैठक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bemetara: Congress meeting regarding the formation of divisional committee

रिपोर्टर: संजू जैन

बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के राजीव भवन में आज एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने की। बैठक में विशेष रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा, जिला महामंत्री ललित विश्वकर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंडल कमेटी गठन पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए विकास उपाध्याय ने कहा कि अब समय आ गया है कि पूरे जिले में मंडल कांग्रेस कमेटियों का गठन किया जाए।

  • उन्होंने कहा कि योग्य, निर्भीक, जुझारू और सर्वमान्य कार्यकर्ताओं को ही मौका दिया जाएगा।
  • मंडल अध्यक्ष बनने वाले व्यक्ति के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है।

भाजपा पर कसा तंज

विकास उपाध्याय ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा:

“कांग्रेस का सिपाही भाजपा के नापाक इरादों से डरने वाला नहीं है। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार रिमोट कंट्रोल से चल रही है। जनता ने जो उम्मीदें लगाई थीं, वे पूरी तरह धराशायी हो गई हैं।”

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनहित के मुद्दों को लगातार उठाते रहें और जनता से सीधे जुड़े रहें।

रविंद्र चौबे की अपील

पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि:

  • कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए आपसी मतभेद भूलकर सभी को एकजुट होकर काम करना होगा
  • मंडल अध्यक्ष का चयन ऐसे व्यक्ति को करें जिसके नेतृत्व पर सभी कार्यकर्ता एकमत हों
  • जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करना जरूरी है।

आशीष छाबड़ा का बयान

जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि बेमेतरा जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को

  • भाजपा के दबाव और डर से झुकना नहीं है
  • कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता भाजपा के सौ कार्यकर्ताओं पर भारी है।
  • कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र की जनसमस्याओं को सामने लाने और हल करने का प्रयास करने की जरूरत है।

उन्होंने मंडल कमेटी के गठन पर जोर देते हुए कहा कि इसमें जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रमुख स्थान दिया जाए और किसी भी “फूल छाप कांग्रेसी” को जगह न दी जाए।

Dolomite Mining: सक्ती में डोलोमाइट खदान की जनसुनवाई का विरोध, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Dolomite Mining: सक्ती जिले के ग्राम पंचायत झालरौदा में प्रस्तावित डोलोमाइट खदान

Forest Encroachment: मुंगेली में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

Forest Encroachment: मुंगेली जिले के वन परिक्षेत्र खुड़िया अंतर्गत चचेड़ी परिसर में

भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर Trump का बड़ा दावा, कहा- ईरान ने ड्रोन से किया था हमला

Trump: गल्फ ऑफ ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास भारतीय जहाजों को

France और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, रक्षा सहयोग और पनडुब्बी सौदों पर रहेगी नजर

France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से शुरू होने वाले अपने फ्रांस दौरे

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. सक्ती में सीलपैक शराब

MP: Top 10

MP: जानें आज की बड़ी खबरें.. 1. संघर्ष से टीम इंडिया तक:

Horoscope 13 June 2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार 14 जून 2026, शनिवार को ज्येष्ठ कृष्ण