रूसी विमान चीन सीमा के नज़दीक हादसे का शिकार: 50 यात्रियों के मारे जाने की आशंका

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मास्को | रूस के अमूर क्षेत्र में एक यात्री विमान चीन की सीमा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान में लगभग 50 लोग सवार थे। हेलिकॉप्टर से किए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान मलबा देखा गया है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह विमान Antonov An-24 मॉडल था, जो देश के पूर्वी हिस्से में उड़ान भर रहा था। उड़ान के कुछ घंटों बाद विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया था। इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया, जिसमें पहाड़ी इलाके में विमान के अवशेष पाए गए।

राहत एवं बचाव टीम मौके पर पहुंच चुकी है, लेकिन अब तक किसी के जीवित बचने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रारंभिक संकेतों से यही अंदेशा लगाया जा रहा है कि सभी 50 यात्रियों की इस हादसे में मौत हो गई है।

रूसी प्रशासन और एविएशन अथॉरिटी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसे के कारणों की फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन तकनीकी खराबी और मौसम को संभावित कारण माना जा रहा है।

विस्तृत जानकारी का इंतजार है।