,

EOW की छापेमारी में ट्राइबल असिस्टेंट कमिश्नर के घर से मिली बाघ की खाल, वन विभाग कर रहा जांच

Tiger skin found in Tribal Assistant Commissioner's house during EOW raid, Forest Department is investigating

रिपोर्ट- सोमनाथ मिश्रा, जबलपुर

जबलपुर में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की एक बड़ी कार्रवाई के दौरान उस समय सनसनी फैल गई, जब ट्राइबल असिस्टेंट कमिश्नर सरवटे के घर से बाघ की खाल बरामद की गई। इस खुलासे के बाद न सिर्फ प्रशासनिक हलकों में बल्कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

EOW की टीम जब सरवटे के घर पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी कर रही थी, तभी उन्हें घर के भीतर बाघ की खाल दिखी। तत्काल इस बात की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही DFO ऋषि मिश्रा की अगुवाई में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खाल की जांच की।

Tiger skin found in Tribal Assistant Commissioner's house during EOW raid, Forest Department is investigating

DFO ऋषि मिश्रा ने पुष्टि करते हुए बताया कि,

“यह बाघ की खाल प्रतीत होती है, जिसकी उम्र और उत्पत्ति को लेकर जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि यह किस घटना से जुड़ी हो सकती है और सरवटे के पास यह कैसे पहुंची।”

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत बाघ की खाल रखना एक गंभीर अपराध है और इसके लिए कठोर सजा का प्रावधान है। ऐसे में सरवटे की मुश्किलें अब और बढ़ सकती हैं।

इसके अलावा EOW की छापेमारी में सरवटे के घर से महंगी शराब, आभूषण, और लग्ज़री वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। अब चर्चाएं हैं कि जांच के आगे बढ़ने पर और भी विलासिता से जुड़ी संपत्तियों का खुलासा हो सकता है।

EOW और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अब इस बात की जांच हो रही है कि क्या सरवटे वन्यजीव तस्करी या अवैध शिकार जैसे किसी गिरोह से जुड़ा था, या यह खाल केवल दिखावे के लिए घर पर रखी गई थी।

इस घटना ने प्रशासनिक वर्ग में एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सरकारी पदों पर बैठे लोग किस तरह से कानून का उल्लंघन कर रहे हैं और अपनी पहुंच व प्रभाव का दुरुपयोग कर रहे हैं।

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…