,

बिग बॉस सीजन 18 में दिखेगी ये खूबसूरत एक्ट्रेस? जानिए कौन करेगा होस्ट

Bigg Boss season 18

बिग बॉस ओटीटी 3 के खत्म होते ही बिग बॉस सीजन 18 की खबरें तेज हो गई थी। जिसके बाद हर कोई इससे जुड़े अपडेट जानना चाहता है। बिग बॉस 18 के अक्टूबर महीने में शुरू होने की संभावना है जिसे सलमान खान खुद होस्ट करेंगे। खबर है कि सलमान के साथ ‘बिग बॉस 18’ को अब्दु रोजिक भी होस्ट करते नजर आएंगे। अब्दु ने ‘बिग बॉस 16’ में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था, और सबका दिल जीत लिया था। अब खबर ये है कि टीवी सीरियल में काम करने वाली प्रियल गौर भी इस शो में बतौर कंटेस्टेंस हिस्सा ले सकती हैं।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो बिग बॉस के मेकर्स ने प्रियल को शो के लिए अप्रोच किया है। हालांकि अभी तक दोनों के बीच बातचीत चल रही है। इसका खुलासा प्रियल के करीबी ने किया है। उन्होंने बताया कि प्रियल इसको लेकर खूब उत्साहित हैं। जल्द ही वो कॉन्ट्रैक्ट साइन करेंगी।

कौन है प्रियल गौर?
प्रियल गौर की बात करें तो वो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म महाराज में दिखी थी। महाराज में आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने डेब्यू किया था। फिल्म को रिलीज के पहले दिक्कत हुई थी हालांकि रिलीज होने के बाद फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया।

इन सेलेब्स का नाम चर्चा में
वहीं ‘बिग बॉस’ से जुड़ी तमाम जानकारी देने वाले ‘द खबरी’ के मुताबिक, ‘बिग बॉस 18’ आखिरी सितंबर या फिर अक्टूबर 2024 की शुरुआत में प्रीमियर हो सकता है। इसे कलर्स चैनल पर टेलिकास्ट किया जाएगा। यह भी बताया गया था कि मेकर्स ने नए सीजन के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को अप्रोच किया है। जिन सिलेब्रिटीज के नाम चर्चा में हैं, उनमें अर्जुन बिजलानी, फैजल शेख, कृतिका मलिक और दलजीत कौर का नाम शामिल है। चर्चा है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी को मेकर्स ने अप्रोच किया है और उनसे बात चल रही है। हालांकि, अभी कुछ कन्फर्म लिस्ट सामने नहीं आई है।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

आज निवेशकों की नज़र किन शेयरों पर रहेगी?

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. जहरीली शराब से मौतों…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ के जिलों में 2…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. जहरीली शराब से मौतों…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से लेकर…

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…