बेमेतरा: शिक्षकों की भारी कमी से नाराज़ पालक, जिला शिक्षा कार्यालय पहुंचे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bemetara: Parents angry with the huge shortage of teachers, reached the District Education Office

रिपोर्टर: संजू जैन

बेमेतरा के पीएम श्री शासकीय प्राथमिक अभ्यास सीबीएसई स्कूल की बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर पालकों का गुस्सा फूट पड़ा। स्कूल खुलने के दो महीने बीतने के बावजूद न तो पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध कराए गए हैं और न ही बुनियादी सुविधाएं बहाल की गई हैं। नाराज़ पालक जिला शिक्षा कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे घेराव और तालाबंदी का रास्ता अपनाएंगे।

100 साल पुराने स्कूल की दुर्दशा

बेमेतरा का यह स्कूल जिले के सबसे पुराने स्कूलों में से एक है, जिसे पहले ‘बेसिक स्कूल’ के नाम से जाना जाता था। यहां से पढ़कर निकलने वाले कई विद्यार्थी आज वकील, विधायक और शिक्षक जैसे प्रतिष्ठित पदों पर हैं। लेकिन मौजूदा हालत यह है कि स्कूल की इमारत आंधी-तूफान से डेढ़ साल पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी, और तब से अब तक टिन शेड की मरम्मत तक नहीं हुई

एक शिक्षक, 254 बच्चे

इस वक्त स्कूल में कुल 254 छात्र पंजीकृत हैं, लेकिन पूरे स्कूल में सिर्फ एक शिक्षक कार्यरत है। दो कक्षाओं के बच्चों को एक ही कक्षा में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है, जिससे न तो शिक्षण का स्तर सुधर रहा है और न ही बच्चों का ध्यान केंद्रित हो पा रहा है।

जिला अधिकारी व मंत्री तक पहुंची शिकायत

पालकों का कहना है कि उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से लेकर प्रभारी मंत्री तक को ज्ञापन सौंपा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित पालकों का कहना है कि जिस राज्य में खुद मुख्यमंत्री ही शिक्षा मंत्री हों, वहां ऐसी स्थिति गंभीर लापरवाही को दर्शाती है।

पालकों की चेतावनी

पालकों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द शिक्षक और भवन की मरम्मत की व्यवस्था नहीं की जाती, तो वे स्कूल में तालाबंदी करेंगे और जिला कार्यालय का घेराव करेंगे। पालकों की मांग है कि शिक्षा जैसे गंभीर विषय पर सरकार तत्काल संज्ञान ले और बच्चों के भविष्य को अंधकारमय होने से बचाए।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 27 अप्रैल 2026, सोमवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime