,

एक-एक पीड़ित के पास पहुंचे सीएम योगी, सुनीं समस्याएं

CM Yogi reached out to each victim and listened to their problems

मुख्यमंत्री ने सोमवार को लखनऊ में किया ‘जनता दर्शन’

रिपोर्ट- वंदना रावत, लखनऊ

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान यहां प्रदेश भर से लगभग 50 से अधिक पीड़ित पहुंचे। मुख्यमंत्री हर पीड़ित के पास स्वयं पहुंचे, समस्याएं सुनीं, प्रार्थना पत्र लिया और आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है। हर समस्या का निराकरण होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हर नागरिक की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है।

अधिकारियों को निर्देश-हर पीड़ित की समस्या पर करें तत्काल कार्रवाई
सीएम ने ‘जनता दर्शन’ में आए दिव्यांग की बात सुनी और उन्हें मोटराइज्ड ट्राई साइकिल दिलाने को कहा। पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, रोजगार, शिक्षा, आवास, कब्जा, परिवार आदि से जुड़े मामले भी आए, जिस पर प्रार्थना पत्र लेकर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दिया। जनता की समस्या सुनते हुए सीएम ने अधिकारियों को त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। सबको न्याय मिलेगा।

बच्चों को दुलारा, चॉकलेट भी दी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में अभिभावकों के साथ आए बच्चों से भी बातचीत की। उनका हालचाल जाना, दुलार किया। बच्चों की पढ़ाई के बारे में भी जानकारी ली। सीएम योगी ने चॉकलेट-टॉफी प्रदान कर बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।