,

पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

Former Congress candidate Munna Singh met Chief Minister Hemant Soren

रिपोर्ट: रूपेश कुमार दास


कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने रविवार को दिल्ली में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस भेंट में उन्होंने झारखंड आंदोलन के प्रणेता एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना की।

दिशोम गुरु के स्वास्थ्य को लेकर जताई चिंता

मुन्ना सिंह ने इस मुलाकात के दौरान परम आदरणीय शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर मुख्यमंत्री से विस्तृत जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि दिशोम गुरु झारखंड की आत्मा हैं और उनका मार्गदर्शन पूरे राज्य के लिए प्रेरणास्रोत है।

हजारीबाग के विकास मुद्दों पर हुई चर्चा

मुलाकात केवल औपचारिक नहीं रही, बल्कि इसमें हजारीबाग क्षेत्र की विकास योजनाओं, जन समस्याओं और अधूरे कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
मुन्ना सिंह ने मुख्यमंत्री के समक्ष बुनियादी सुविधाओं की कमी, अधूरे पड़े विकास कार्यों और जनता की अपेक्षाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

जन आकांक्षाओं की पूर्ति को लेकर जताया भरोसा

मुन्ना सिंह ने कहा,

“मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर जन आकांक्षाओं को प्राथमिकता दे रही है। मुझे विश्वास है कि हजारीबाग क्षेत्र की लंबित समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा।”

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वह क्षेत्र की समस्याओं और जनता की जरूरतों को सरकार तक लगातार पहुंचाते रहेंगे, ताकि हजारीबाग को विकास की मुख्यधारा में शामिल किया जा सके।

  • दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह
  • दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली
  • हजारीबाग क्षेत्र के विकास व समस्याओं पर की चर्चा
  • मुख्यमंत्री के नेतृत्व में समाधान की उम्मीद जताई

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 6 सितंबर 2026, रविवार का दिन मेष से मीन

UNESCO Tentative List : शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO की Tentative List में शामिल

जयपुर। राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर

Gold Silver Price: सोने- चांदी के रेट में गिरावट, जानें आज का भाव

Gold Silver Price: देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में

Ambikapur Ragging Case: प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग का आरोप, 11वीं के दो छात्रों का सिर फोड़ा

Ambikapur Ragging Case: अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय

Mahasamund Road Condition: बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, NH-53 पर घंटों चक्काजाम

Mahasamund Road Condition: महासमुंद जिले में Mahasamund Road Condition को लेकर ग्रामीणों