इंदौर: शादी के दिन व्यापारी के घर हुई चोरी, 3 लाख 20 हजार रुपए गायब; नौकरानी से पूछताछ जारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर, इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र स्थित उषानगर में एक व्यापारी के घर उस समय चोरी की वारदात हो गई, जब पूरा परिवार शादी समारोह में व्यस्त था। घर से कुल 3 लाख 20 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। संदेह की सुई घर में काम करने वाली नौकरानी संगीता पर टिक गई है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।


पहले 20 हजार, फिर अगली सुबह 3 लाख रुपये गायब

जानकारी के अनुसार, उषानगर निवासी उमेश सिंघानिया एक व्यापारी हैं। 6 जुलाई को उनके घर में पारिवारिक शादी का आयोजन था। समारोह की चहल-पहल के बीच 6 जुलाई को एक बैग से 20 हजार रुपये गायब हो गए। पहले तो घरवालों ने इसे सामान्य समझकर आपस में खोजबीन शुरू की।

लेकिन अगली सुबह यानी 7 जुलाई को जब एक बार फिर बैग की जांच की गई, तो परिवार के होश उड़ गए — बैग से शेष 3 लाख रुपये भी गायब थे। इस तरह कुल 3.20 लाख रुपये नकद चोरी हो गए।


परिवार ने खुद की जांच, फिर दर्ज कराई शिकायत

घटना के तुरंत बाद सिंघानिया परिवार ने दो दिन तक अपने स्तर पर पूछताछ की और घर के सभी सदस्यों से बात की। विशेष रूप से संदेह उस नौकरानी पर गया, जो लंबे समय से घर में कार्यरत है और उसी कमरे में सफाई का काम करती है जहां रुपये रखे गए थे।

नौकरानी से पूछताछ के दौरान कोई स्पष्ट जवाब न मिलने पर उमेश सिंघानिया ने 11 जुलाई को अन्नपूर्णा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर नौकरानी से पूछताछ शुरू कर दी है और घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।


पुलिस की जांच जारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घर में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश के कोई स्पष्ट साक्ष्य नहीं मिले हैं, जिससे यह आशंका और गहराती है कि चोरी किसी अंदरूनी व्यक्ति द्वारा ही की गई हो सकती है। अन्नपूर्णा थाना पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 9 मई 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास

Theft Case : महासमुंद पुलिस का बड़ा खुलासा, 15 चोरी मामलों का पर्दाफाश

Theft Case : शातिर चोर गिरफ्तार, 32 लाख से ज्यादा की संपत्ति

Shapath Grahan Ceremony : पश्चिम बंगाल और असम दौरे पर रवाना हुए CM विष्णुदेव साय

Shapath Grahan Ceremony : शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे

PMGSY Inspection : एमसीबी की ग्रामीण सड़कों की निगरानी अब कोरिया जिले के जिम्

PMGSY Inspection : PMGSY के कार्यों के निरीक्षण और पर्यवेक्षण के लिए

Etawah: भरथना स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, चलती सूबेदारगंज एक्सप्रेस में लगी आग

Report: Ravi kumar Etawah दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित भरथना रेलवे स्टेशन

Firozabad: जसराना की पटीकरा नहर में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Firozabad जसराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटीकरा नहर में शुक्रवार सुबह एक

Jamshedpur: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर ‘रक्तदान महायज्ञ’ का आयोजन, मानवता की सेवा में उमड़ा शहर

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur विश्व रेड क्रॉस दिवस 2026 के उपलक्ष्य में

Land Encroachment : भैंसमा में आदिवासी परिवारों की जमीन पर कब्जे का आरोप, कलेक्टर से लगाई गुहार

उमेश डहरिया Land Encroachment : भू-माफियाओं पर पुश्तैनी जमीन खाली कराने और

Saharanpur: आवारा कुत्तों का खूनी तांडव; बाड़े में घुसकर 110 भेड़ों को उतारा मौत के घाट, 15 लाख का नुकसान

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur सहारनपुर जिले के कस्बा अंबेहटा के मोहल्ला किला में