,

शंकरदाह के स्कूल में शिक्षकों की कमी पर तालाबंदी

Lockout at Shankardah school due to lack of teachers

शंकरदाह स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी, पालकों और विद्यार्थियों ने किया तालाबंदी

धमतरी जिले के ग्राम शंकरदाह में स्थित शासकीय माध्यमिक स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों और अभिभावकों का आक्रोश फूट पड़ा। स्कूल में लंबे समय से जरूरी विषयों के शिक्षक न होने के कारण अभिभावकों ने स्कूल में तालाबंदी कर दी और विद्यार्थियों के साथ मिलकर स्कूल के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

गणित, भौतिकी, संस्कृत और कॉमर्स के शिक्षक नहीं

प्रदर्शन कर रहे पालकों और विद्यार्थियों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से स्कूल में गणित, भौतिकी, संस्कृत और कॉमर्स जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं हैं। इससे न केवल शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है बल्कि बच्चों का भविष्य भी अंधकार में जा रहा है।

बार-बार आवेदन, फिर भी नहीं हुई सुनवाई

शाला प्रबंधन समिति और पालकों ने बताया कि वे कई बार इस विषय में शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन को आवेदन दे चुके हैं। लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर समस्या का समाधान नहीं हुआ है, जिससे उन्हें यह कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा।

अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त

सूचना मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों और पालकों ने प्रदर्शन को समाप्त किया।

शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

हालांकि जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि स्कूल में केवल एक शिक्षक की ही कमी है और उसे भी जल्द भर दिया जाएगा। लेकिन पालकों और विद्यार्थियों का दावा है कि चार विषयों के शिक्षक लंबे समय से नहीं हैं। इससे शिक्षा विभाग की व्यवस्था और निगरानी पर सवाल उठने लगे हैं।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 6 सितंबर 2026, रविवार का दिन मेष से मीन

UNESCO Tentative List : शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO की Tentative List में शामिल

जयपुर। राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर

Gold Silver Price: सोने- चांदी के रेट में गिरावट, जानें आज का भाव

Gold Silver Price: देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में