घुंघराले बालों वाला हीरो जिसने छोड़ी एक्टिंग, अब खड़ा किया 10,000 करोड़ का साम्राज्य!

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली, एक ऐसा चेहरा जिसने अपने डेब्यू से ही लाखों दिलों को जीत लिया था, लेकिन जिसने लाइमलाइट से दूर रहकर सफलता की नई मिसाल कायम की। हम बात कर रहे हैं अभिनेता से बिजनेसमैन बने गिरीश कुमार की — जो अब एक्टिंग से पूरी तरह दूरी बनाकर भारत की सबसे बड़ी म्यूजिक और फिल्म कंपनियों में से एक के शीर्ष पद पर हैं।

जब फिल्मी दुनिया में हुआ धमाकेदार प्रवेश

2013 में निर्देशक प्रभु देवा की फिल्म रमैया वस्तावैया से बॉलीवुड में कदम रखने वाले गिरीश ने अपनी मासूमियत और गुड लुक्स से खूब चर्चा बटोरी। इस फिल्म में उनके साथ श्रुति हासन मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म तेलुगु सुपरहिट नुव्वोस्तानंते नेनोददंतना की हिंदी रीमेक थी।
हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर केवल औसत सफलता मिली, लेकिन गिरीश की परफॉर्मेंस ने उन्हें नेशनल क्रश का दर्जा दिला दिया। बाद में उन्होंने 2016 में लवशुदा जैसी रोमांटिक फिल्म में काम किया, लेकिन ये भी खास असर नहीं छोड़ पाई।

पारिवारिक विरासत की ओर वापसी

गिरीश फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं। वे टिप्स इंडस्ट्रीज के मालिक और मशहूर निर्माता कुमार एस तौरानी के बेटे हैं। टिप्स म्यूजिक, जो 90 के दशक से लेकर आज तक इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम रहा है, उसी की बागडोर अब गिरीश के हाथों में है। एक्टिंग से दूरी बनाकर उन्होंने पारिवारिक व्यापार को अपनाया और अब टिप्स इंडस्ट्रीज के COO के रूप में कार्यरत हैं।

कॉर्पोरेट की दुनिया में रचा इतिहास

गिरीश ने टिप्स को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। डिजिटल युग में म्यूजिक स्ट्रीमिंग, फिल्म निर्माण और कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन को उन्होंने नई दिशा दी। दिसंबर 2024 तक, टिप्स इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 10,517 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू चुका है।

कॉर्पोरेट फाइलिंग के अनुसार, गिरीश कुमार की व्यक्तिगत संपत्ति लगभग ₹2164 करोड़ आँकी गई है, जो उन्हें कई बॉलीवुड सितारों से भी ज्यादा प्रभावशाली और संपन्न बनाती है।

निजी जीवन में भी रच रहे मिसाल

गिरीश ने अपनी बचपन की दोस्त कृष्णा से शादी की है और दोनों एक बेटे के माता-पिता हैं। मुंबई में बसे इस परिवार की निजी जिंदगी काफी शांतिपूर्ण है और गिरीश अब बिजनेस के साथ-साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रहे हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP; जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. नर्मदापुरम में भीषण सड़क

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. शादी से पहले कांग्रेस

MP: Top 10

MP; जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. नर्मदापुरम में भीषण सड़क

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 27 अप्रैल 2026, सोमवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime