दिल्ली में झंडे पर झगड़ा, बे-वजह तूल पकड़ा, जानिए किसकी होगी जीत?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
DELHI_VIVAD_

दिल्ली में झंडा कौन फहराएगा, इस पर तो सस्पेँश खत्म हो गया है। लेकिन मुद्दा सियासी गलियारों में तूल पकड़े हुए है। सवाल ये भी खड़ा हो रहा है कि दिल्ली में झंडा फहराने का मसला क्या बेवजह का सियासी मुद्दा बनाया गया। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट मंत्री आतिशी को स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने के आग्रह को नहीं माना और इसके बजाय कैलाश गहलोत को इस जिम्मेदारी के लिए चुना गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के सुझाव के बाद दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली के गृह मंत्री को 15 अगस्त को झंडा फहराने के लिए नामित किया। मंगलवार शाम को जारी एक बयान में सक्सेना के ऑफिस में कहा कि गहलोत को इस वजह से चुना गया है क्योंकि दिल्ली पुलिस तिरंगा फहराने के बाद में औपचारिक मार्च-पास्ट परेड के लिए जिम्मेदार है। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने स्वतंत्रता दिवस पर झंडा ना फहरा देने के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को हम देश की आजादी का जश्न मनाने और आम लोगों की आवाज को बुलंद करने के लिए तिरंगा झंडा फहराते हैं।

1947 से पहले देश में अंग्रेजों का शासन था और वह अपनी मर्जी से यहां शासन चलाते थे। आज दिल्ली की चुनी हुई सरकार को झंडा फहराने के अधिकार से रोका जा रहा है तो लगता है कि दिल्ली में कोई नए वायसराय आ गए हैं। इससे बड़ी तानाशाही और क्या हो सकती है। इस बीच, जमानत पर जेल से छूटे मनीष सिसोदिया ने ‘स्वतंत्रता दिवस जैसे पवित्र मौके पर राजनीति’ को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

बता दें कि पिछले हफ्ते उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लिखे पत्र में केजरीवाल ने कहा था कि कैबिनेट मंत्री आतिशी उनकी जगह दिल्ली सरकार के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान तिरंगा फहराएंगी। हालांकि, एलजी हाउस की तरफ से कहा गया कि उन्हें मुख्यमंत्री से कोई भी मैसेज नहीं मिला है। साथ ही तिहाड़ जेल अधिकारियों ने केजरीवाल को बताया कि उन्होंने जेल के नियमों के खिलाफ जाकर एलजी को पत्र लिखा है। फिर दोबारा से ऐसा किया गया तो उनके विशेष अधिकारों में कटौती कर दी जाएगी।अब दिल्ली में मुख्यमंत्री बनाम उपराज्यपाल खींचतान में एक और चैप्टर जुड़ गया है। लेकिन सवाल यही है क्या झंडा फहराने के मसले को बेवजह राजनीतिक मुद्दा बनाया गया है?

क्या है झंडा फहराने का विवाद?

  • अरविंद केजरीवाल ने 6 अगस्त को जेल से उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लिखी थी चिट्ठी
  • लिखा था इस बार 15 अगस्त को मंत्री आतिशी झंडा फहराएंगी
  • उपराज्यपाल ऑफिस ने कहा- कोई भी पत्र CM से नहीं मिला
  • तिहाड़ जेल अधिकारियों ने केजरीवाल को लेटर लिखा
  • कहा- पत्र जेल के बाहर की कम्युनिकेशन की कैटेगरी में नहीं
  • दिल्ली सरकार के GAD ने कर दिया था खारिज
  • ACS नवीन कुमार ने मंत्री गोपाल राय को लिखा था लेटर
  • आतिशी के झंडा फहराने का निर्देश कानूनन सही नहीं
  • अब 15 अगस्त को कैलाश गहलोत फहराएंगे तिरंगा
  • चुनी हुई सरकार को राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार
  • दिल्ली सरकार के अधिकार को छीनना चाहते हैं LG  
  • ‘नए वायसराय आए हैं, वो तिरंगा फहराना चाहते हैं’
  • ‘बीजेपी लोकतंत्र के साथ है या तानाशाही के साथ’

Encroachment Drive Korea District: अतिक्रमण पर मुंह देखा देखी, बैकुंठपुर में कार्रवाई पर उठे सवाल

Encroachment Drive Korea District: कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर में मुख्यमंत्री

Korba House Theft: सुने मकान में लाखों के सोने-जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Korba House Theft: मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर खुर्द रोड स्थित एक

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन की कवायद तेज

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम की आगामी