मनसे नेता के बेटे का हंगामा: नशे में धुत होकर मुंबई की सड़कों पर मचाया उत्पात, राजश्री मोरे से की अभद्रता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मुंबई महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक वरिष्ठ नेता के बेटे का एक शर्मनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह नशे की हालत में अर्धनग्न अवस्था में एक महिला से गाली-गलौच करते और धमकी देते नजर आ रहा है।
यह महिला कोई और नहीं बल्कि राखी सावंत की करीबी दोस्त राजश्री मोरे हैं, जिन्होंने खुद इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

अंधेरी में हुआ टक्कर और हंगामा

राजश्री मोरे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर आरोप लगाया कि मनसे के राज्य उपाध्यक्ष जावेद शेख के बेटे राहिल जावेद शेख ने रविवार रात अंधेरी इलाके में उनकी कार को टक्कर मारी, और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौच, अभद्रता और धमकी देना शुरू कर दिया।

वीडियो में दिखी अर्धनग्न हालत, पुलिस से की बदतमीजी

राजश्री द्वारा साझा किए गए वीडियो में राहिल शेख नशे में अर्धनग्न अवस्था में दिखाई दे रहा है। वह न केवल राजश्री पर अपशब्दों की बौछार करता है, बल्कि पुलिस के सामने भी आक्रामकता दिखाता है।
वीडियो में राहिल मराठी में कहते हुए नजर आता है,

“जाओ पुलिस को बताओ कि मैं जावेद शेख का बेटा हूं, फिर देखना क्या होता है!”

FIR और राजनीतिक पृष्ठभूमि

घटना के बाद राजश्री ने आरोपी राहिल के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है और उसकी एक प्रति भी अपने इंस्टाग्राम पर साझा की।
हालांकि इस मामले में अभी तक जावेद शेख या मनसे की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पुराने विवाद से भी जुड़ रहा मामला?

राजश्री मोरे हाल ही में मराठी भाषा और स्थानीय समाज पर दिए एक विवादित बयान को लेकर चर्चा में थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा था कि

“मुंबई में रह रहे लोगों पर मराठी थोपने के बजाय स्थानीय लोगों को मेहनत करना सिखाया जाना चाहिए।”
उनके इस बयान के बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। राजश्री ने माफी मांगकर अपना वीडियो हटा लिया था, लेकिन उन्होंने दावा किया कि इस घटना का संबंध उनके उस पुराने बयान से भी हो सकता है

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'

Ujjain : उज्जैन में गूंजा ‘निजीकरण विरोधी’ नारा, आज देशव्यापी हड़ताल में सड़कों पर उतरे श्रमिक

रिपोर्टर: विशाल दुबे Ujjain : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और सिटी ट्रेड यूनियन

Datia: जमीन के लालच में कलयुगी बेटे ने ली मां की जान, आरोपी हिरासत में

Report: Vijay Datia (मध्य प्रदेश): जिले के जिगना थाना क्षेत्र के अंतर्गत

देशभर में Coal Workers Strike: चार लेबर कोड के विरोध में खदानों में कामकाज ठप

एसईसीएल बैकुंठपुर समेत देशभर के कोयला उद्योग में मजदूरों का आक्रोश अब

दुर्ग के रॉयल एकेडमी स्कूल में Expired Food Controversy

Expired Food Controversy: दुर्ग जिले के ग्राम Pauwara में संचालित रॉयल एकेडमी

कोरबा में Illegal Mining पर कार्रवाई: 9 वाहन और 700 घन मीटर रेत जप्त

Illegal Mining: कोरबा जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज

मुंगेली में Nursing Home Act Violation पर बड़ी कार्रवाई: गर्ग सुपर स्पेशलिटी अस्पताल सील

Nursing Home Act Violation: मुंगेली जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रशासन