,

मेघा में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि

Swami Vivekananda's death anniversary was celebrated in Megha

मगरलोड, 4 जुलाई 2025 | संवाददाता: किसन विश्वकर्मा (मो. 7772000624)
ग्राम पंचायत मेघा के समरसता भवन में शुक्रवार को युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और व्यापारी संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

स्वामी विवेकानंद को अर्पित की श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। वक्ताओं ने उनके विचारों, जीवन दर्शन और युवाओं के उत्थान के लिए किए गए योगदान को याद किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि विवेकानंद आज भी देश के युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं।

राज्य स्तरीय विजेता रामकरण निषाद का सम्मान

इस आयोजन के दौरान ग्राम मेघा के लाल और राजधानी रायपुर के कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में आयोजित 21वीं सीनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रामकरण निषाद को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
ग्राम पंचायत मेघा और व्यापारी संघ मेघा की ओर से रामकरण को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

हरसंभव सहयोग का आश्वासन

सम्मान समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने रामकरण निषाद को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्हें आगे भी खेल और शिक्षा के क्षेत्र में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।

India Pakistan की फिर हो सकती है भिड़ंत, ICC के प्लान से खुलेगा नया रास्ता

India Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से ही

GPT-6 Astra : 1 लाख से ज्यादा NVIDIA GPU पर हुई ट्रेनिंग, Jensen Huang बोले- AGI आ चुका है

GPT-6 Astra : नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में OpenAI के