ट्रंप की ऐतिहासिक जीत: अमेरिकी कांग्रेस में ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ पास, क्या है इसकी खास बातें?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ट्रंप की ऐतिहासिक जीत: अमेरिकी कांग्रेस में 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' पास, क्या है इसकी खास बातें?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गुरुवार को बड़ी कामयाबी मिली जब उनका चर्चित टैक्स और खर्च संबंधित विधेयक ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ अमेरिकी कांग्रेस में पास हो गया। इस बिल को 214 के मुकाबले 218 वोटों से निचले सदन (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) में पारित किया गया।

इस बिल का विरोध केवल डेमोक्रेट पार्टी ने ही नहीं किया, बल्कि दो रिपब्लिकन सांसदों ने भी इसका विरोध किया, जिससे वोटिंग काफी करीबी रही।


स्वतंत्रता दिवस पर हस्ताक्षर की घोषणा

ट्रंप ने घोषणा की कि वे 4 जुलाई, अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर इस बिल पर हस्ताक्षर करेंगे। उन्होंने कहा:

“हम व्हाइट हाउस में शाम 4 बजे (स्थानीय समयानुसार) एक हस्ताक्षर समारोह आयोजित करेंगे। कांग्रेस के सभी सदस्य और सीनेटर आमंत्रित हैं। यह हमारे नए स्वर्ण युग की शुरुआत का प्रतीक होगा।”

उन्होंने विश्वास जताया कि यह बिल अमेरिका को पहले से अधिक समृद्ध, सुरक्षित और गौरवपूर्ण बनाएगा।


बिल में क्या-क्या शामिल है?

869 पेजों के इस मेगा बिल में कई आर्थिक, सुरक्षा और अंतरिक्ष मिशनों से जुड़े बड़े प्रावधान शामिल हैं।

टैक्स और आय योजनाएं:

  • ट्रंप के पहले कार्यकाल की टैक्स कटौती को फिर से लागू किया गया।
  • आयकर छूट की व्यवस्था बरकरार।
  • टिप्स और ओवरटाइम वेतन में कटौती, लेकिन केवल 2028 तक
  • कंपनियां सीधे रिसर्च लागत का दावा कर सकेंगी।
  • कर्ज की सीमा बढ़ाकर 50 लाख डॉलर कर दी गई है।

रक्षा और अंतरिक्ष मिशनों में भारी निवेश

मिसाइल शील्ड प्रोग्राम:

  • ट्रंप की गोल्डन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम के लिए 25 अरब डॉलर आवंटित किए गए हैं।

अंतरिक्ष कार्यक्रम:

  • मंगल मिशन के लिए 10 अरब डॉलर
  • इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को रिटायर करने हेतु 32.5 करोड़ डॉलर

सामाजिक योजनाओं में कटौती पर आलोचना

बिल में मेडिकेड जैसी योजनाओं पर नई पाबंदियां भी शामिल हैं:

  • 65 वर्ष से कम उम्र के सक्षम वयस्क, जिनके पास छोटे बच्चे नहीं हैं, उन्हें इस योजना में बने रहने के लिए हर महीने कम से कम 80 घंटे काम करना अनिवार्य होगा।

डेमोक्रेट्स ने इसे गरीब अमेरिकियों के लिए एक आर्थिक हमला बताया है।


अंतरराष्ट्रीय चर्चा में क्यों है यह बिल?

यह बिल न केवल अमेरिका के लिए, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी चर्चा का विषय है क्योंकि इसमें:

  • आर्थिक नीति में बदलाव
  • रक्षा और तकनीक पर बड़ा निवेश
  • अंतरिक्ष अनुसंधान की दिशा में आक्रामक योजना
  • सामाजिक योजनाओं में सख्ती

इन सब कारणों से यह बिल अमेरिका की दिशा और दुनिया की राजनीति दोनों पर असर डाल सकता है।


यह खबर भी पढें: रूस ने तालिबान सरकार को दी आधिकारिक मान्यता: इतिहास में पहली बार किसी देश ने उठाया ऐसा कदम


‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ न सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक राजनीतिक जीत है, बल्कि अमेरिका की नीतियों में बड़ा मोड बदल है। जहां एक ओर टैक्स में छूट और तकनीक में निवेश को सराहा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर गरीबों पर प्रभाव को लेकर आलोचना भी हो रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी