हॉस्टल का खाना खाकर एक साथ 30 छात्राएं हुईं बीमार, अस्पताल में मिले CM माणिक साहा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

पश्चिम त्रिपुरा के हॉस्टल में भोजन करने के बाद कम से कम 30 छात्राएं बीमार हो गईं। तबीयत बिगड़ने की शिकायत करने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

त्रिपुरा के एक हॉस्टल में एक साथ कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। दरअसल, पश्चिम त्रिपुरा जिले के एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) द्वारा संचालित हॉस्टल में गुरुवार को भोजन करने के बाद कम से कम 30 छात्राएं बीमार हो गईं। पश्चिम त्रिपुरा के जिलाधिकारी विशाल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने बोधजंग उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और महारानी तुलसीबाटी स्कूल की छात्राओं के दूषित भोजन खाने से तबीयत बिगड़ने की घटना की जांच के आदेश दिए। 

दोनों सरकारी स्कूलों की छात्राएं इंदिरानगर क्षेत्र में एनजीओ द्वारा संचालित छात्रावास में रहती थीं और अपने-अपने संस्थानों में जाने से पहले भोजन करती थीं। पश्चिम त्रिपुरा के जिलाधिकारी ने बताया कि सबसे पहले दो लड़कियों ने पेट दर्द की शिकायत की और जल्द ही अन्य छात्राओं ने भी यही शिकायत की। छात्राओं को जी.बी.पी. अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि छात्रावास से जांच के लिए भोजन के सैंपल एकत्र किए गए हैं।

छात्राओं से मिले CM

उन्होंने कहा कि यदि छात्रावास अधिकारियों द्वारा छात्राओं को परोसे गए भोजन में कुछ भी प्रतिकूल पाया जाता है, तो हम उचित कदम उठाएंगे। छात्राओं की हालत स्थिर बताई गई है। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि यह भोजन विषाक्तता का मामला प्रतीत होता है। साहा ने अस्पताल में छात्राओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्राओं की हालत स्थिर है। सरकार ने आवश्यक कदम उठाने के लिए घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। 

Ye Bhi Padiye – सबसे तेज सदी, सबसे ज्यादा छक्के: अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड

17 फरवरी 2025 का राशिफल: क्या कहती हैं आपकी राशि की ग्रह-नक्षत्रों की चाल?

Jamshedpur FTS युवा जमशेदपुर की बड़ी उपलब्धि: राष्ट्रीय सम्मेलन “अभिज्ञा 3.0” में जीते 4 पुरस्कार

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur होटल रामाडा, रांची में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'

Bhagalpur : हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Bhagalpur जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में एक नवविवाहिता

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल