करिश्मा कपूर बर्थडे स्पेशल: एक फिल्म जिसने बना दिया सुपरस्टार, जिसे ऐश्वर्या-जूही ने ठुकराया, उसी ने कमाए ₹76 करोड़!

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva


नई दिल्ली : 90 के दशक में जब बॉलीवुड में ग्लैमर और टैलेंट की बात होती थी, तो करिश्मा कपूर का नाम सबसे ऊपर लिया जाता था। कपूर खानदान की पहली बेटी जिसने परंपरा तोड़कर कैमरे का सामना किया — और एक ऐसा मुकाम हासिल किया, जो उस दौर की हर अभिनेत्री का सपना था। लेकिन करिश्मा को अचानक और धमाकेदार सफलता एक खास फिल्म ने दिलाई, जो पहले जूही चावला, ऐश्वर्या राय और मनीषा कोइराला जैसी बड़ी अदाकाराओं ने रिजेक्ट कर दी थी।

आज करिश्मा का 51वां जन्मदिन है, इस मौके पर जानते हैं उस फिल्म की कहानी जिसने उन्हें सुपरस्टार की श्रेणी में ला खड़ा किया।


वो फिल्म जिसने रातों-रात स्टार बना दिया

1996 में रिलीज हुई ‘राजा हिंदुस्तानी’, करिश्मा कपूर के करियर का वो टर्निंग प्वाइंट साबित हुई, जिसकी कल्पना शायद उन्होंने खुद भी नहीं की थी।
₹6 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर धमाका करते हुए ₹76 करोड़ तक पहुंच गई। फिल्म में करिश्मा ने एक अमीर लड़की ‘आरती सहगल’ का किरदार निभाया, जो एक साधारण टैक्सी ड्राइवर (आमिर खान) से प्यार कर बैठती है।

फिल्म का संगीत, अभिनय और एक लंबा-सा किसिंग सीन — सबकुछ मिलकर फिल्म को हिट नहीं, सुपरहिट बना गए। करिश्मा को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।


जब ऐश्वर्या-जूही ने कहा ‘ना’ और करिश्मा ने बनाया इतिहास

क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए पहले जूही चावला, मनीषा कोइराला और ऐश्वर्या राय को अप्रोच किया गया था?
फिल्म में मौजूद इंटीमेट सीन्स की वजह से इन अभिनेत्रियों ने फिल्म से किनारा कर लिया। फिर करिश्मा को ये ऑफर मिला — और उन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार किया।

आज वही फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी हिट मानी जाती है।


करिश्मा की सिल्वर स्क्रीन पर शानदार एंट्री

करिश्मा का जन्म 25 जून 1974 को मुंबई में हुआ था। वह राज कपूर की पोती और रणधीर कपूर व बबीता की बेटी हैं। जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, तब कपूर परिवार की महिलाओं का फिल्मों में आना आम बात नहीं थी।

1992 में ‘प्रेम कैदी’ से करिश्मा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद ‘जिगर’, ‘अनाड़ी’, ‘राजा बाबू’ और ‘सुहाग’ जैसी फिल्मों से उन्होंने पहचान बनाई। लेकिन ‘राजा हिंदुस्तानी’ ने उन्हें इंडस्ट्री में शीर्ष पर पहुंचा दिया।


सफलता की रफ्तार — और फिर ब्रेक

‘राजा हिंदुस्तानी’ के बाद करिश्मा ने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दीं जैसे —

  • दिल तो पागल है
  • बीवी नंबर 1
  • हीरो नंबर 1
  • हम साथ साथ हैं
  • हसीना मान जाएगी
  • फिजा
  • जुबैदा

लेकिन करियर के पीक पर करिश्मा ने शादी कर ली और फिल्मों से ब्रेक लिया। कुछ सालों बाद वापसी की कोशिश की, लेकिन वो जादू फिर न लौट सका।

हाल ही में वे अपने पूर्व पति संजय कपूर के निधन को लेकर चर्चा में रही हैं। वे लंदन में पोलो खेलते समय हार्ट अटैक से चल बसे थे।


अंतिम फिल्म और आगे की राह

करिश्मा आखिरी बार नेटफ्लिक्स फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ में नजर आई थीं। हालांकि फिल्म को खास सफलता नहीं मिली, लेकिन दर्शकों ने करिश्मा की स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की।

अब सभी को इंतज़ार है — क्या करिश्मा एक बार फिर उसी शिखर पर लौटेंगी?

Jamshedpur FTS युवा जमशेदपुर की बड़ी उपलब्धि: राष्ट्रीय सम्मेलन “अभिज्ञा 3.0” में जीते 4 पुरस्कार

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur होटल रामाडा, रांची में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'

Bhagalpur : हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Bhagalpur जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में एक नवविवाहिता

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल