BY: Yoganand Shrivastva
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल की शादी को एक साल पूरा हो गया है। 23 जून को इस कपल ने अपनी पहली शादी की सालगिरह धूमधाम से मनाई। सोनाक्षी ने इस खास मौके की झलकियां अपने सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिसमें कई नामचीन सितारे नजर आए। लेकिन इन जश्न भरे पलों में जो बात सबसे ज़्यादा चर्चा में रही, वह थी — सोनाक्षी के परिवार की सीमित उपस्थिति।
पार्टी में दिखे चुनिंदा परिजन
सालगिरह की पार्टी एक प्राइवेट फंक्शन के तौर पर रखी गई थी, जिसमें हुमा कुरैशी, फराह खान और राजकुमार राव जैसे कई सेलेब्स ने शिरकत की। लेकिन जो सबसे ज्यादा लोगों की नज़रों में रहा, वह था — सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा और दोनों भाइयों की अनुपस्थिति। वहीं, उनकी मां पूनम सिन्हा और भाभी तरुणा अग्रवाल इस फंक्शन में शामिल हुईं। एक वायरल वीडियो में जहीर इकबाल अपनी सास और भाभी को गाड़ी तक छोड़ने जाते हुए देखे गए, जहां वह पैर छूते नजर आए।
इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि सोनाक्षी के भाई शायद अब भी नाराज हैं, लेकिन भाभी का प्यार और मां का साथ उन्हें अब भी मिल रहा है। जहीर की संस्कारी छवि की भी तारीफ हो रही है।
शादी के बाद भी क्या नहीं पिघला भाइयों का दिल?
बता दें, पिछले साल सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर उनके परिवार की ओर से कथित नाराजगी की खबरें सामने आई थीं। इस शादी में भी भाई लव और कुश सिन्हा शामिल नहीं हुए थे। अब सालगिरह की पार्टी में भी उनकी गैरमौजूदगी इस बात को और हवा दे रही है कि शायद पारिवारिक रिश्तों में खटास अब तक बरकरार है।
सोनाक्षी ने दिया जवाब
हाल ही में सोनाक्षी अपनी आने वाली फिल्म ‘निकिता रॉय’ के प्रमोशन में जुटी हुई हैं, जिसे उनके भाई कुश सिन्हा ने निर्देशित किया है। फिल्म 27 जून को रिलीज होने जा रही है। प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में जब उनसे उनके भाइयों के साथ रिश्ते को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने सहजता से जवाब दिया — “ईमानदारी से कहूं तो मैं इन बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती। मैं इस तरह की चीजों पर ज्यादा सोचती नहीं हूं।”
सालगिरह लुक्स और कैमिस्ट्री
सोनाक्षी और जहीर दोनों ने व्हाइट आउटफिट में सालगिरह सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया। सोनाक्षी ने मिनिमल मेकअप और गोल्ड ज्वेलरी से लुक को कंप्लीट किया, जबकि जहीर ने भी सिंपल लेकिन क्लासी लुक अपनाया। दोनों की जोड़ी बेहद खुश और कूल नजर आई। इन तस्वीरों में कपल ‘खामोश’ स्टाइल में पोज देता भी नजर आया, जो उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा की मशहूर लाइन है।





