रायगढ़ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मिट्टी लगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Two accused arrested for smearing mud on Dr Bhimrao Ambedkar's statue in Raigad

पुलिस ने दो दिन में सुलझाया मामला

रायगढ़ जिले के अंबेडकर चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गंभीर मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि यह घटना 9 जून की सुबह सामने आई थी, जब आम नागरिकों ने अंबेडकर चौक स्थित प्रतिमा पर मिट्टी लगी देखी और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए बनाई गई विशेष टीम:

घटना की गंभीरता को समझते हुए SP दिव्यांग पटेल ने तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला और साइबर सेल डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया, जिसमें 50 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल किए गए।

टीमों में साइबर सेल, विभिन्न थानों के जवान, और इंटेलिजेंस यूनिट को लगाया गया।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी विभाग प्रमुखों से व्यक्तिगत चर्चा की गई और जनता को आश्वस्त किया गया कि आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

तकनीकी जांच और ह्यूमन इंटेलिजेंस से मिली सफलता:

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, टावर डंप से 5 लाख मोबाइल नंबरों का एनालिसिस किया। इसके साथ-साथ संदिग्धों से पूछताछ और ह्यूमन इंटेलिजेंस से सुराग जुटाए गए।

इसी दौरान एक महत्वपूर्ण CCTV फुटेज में दो संदिग्ध युवक नजर आए। जांच में उनकी पहचान रमेश जोशी (बजरंग पारा, जूटमिल) और वीरेंद्र सारथी (जोगीडीपा) के रूप में हुई।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला अपराध:

दोनों युवकों को हिरासत में लेकर जब फुटेज दिखाकर पूछताछ की गई, तो उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। बयान में उन्होंने बताया कि:

8 जून को दोनों मजदूरी का काम करने पटेलपाली गए थे।

शाम को शराब पीने के बाद रमेश के घर लौटे, जहां उसकी पत्नी से विवाद हुआ और दोनों को घर से निकाल दिया गया।

रात में दोनों घूमते हुए अंबेडकर चौक पहुंचे और वहां लगे प्रकाश के नीचे बदनीयती से प्रतिमा पर गीली मिट्टी लगा दी।

घटना के बाद जब उन्हें लोगों के आक्रोश की जानकारी मिली, तो दोनों छिपते फिर रहे थे।

सबूतों से पुष्टि:

पुलिस ने आरोपियों के घटना के समय पहने हुए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं, जिनका मिलान CCTV फुटेज से किया गया, जो घटना में संलिप्तता की पुष्टि करता है।

गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मामला:

चक्रधरनगर थाना में अपराध क्रमांक 254/2025 के तहत दोनों आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इनमें शामिल हैं:

धारा 298, 324(3), 353(2), 299, 302, 196(1)(क)(ख), 196(2), 324(3) BNS

लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 9 एवं 3(1)

गिरफ्तार आरोपी:

  1. रमेश जोशी – मूल निवासी राजस्थान, वर्तमान में बजरंग पारा, थाना जूटमिल, रायगढ़
  2. वीरेंद्र सारथी – निवासी जोगीडीपा, रायगढ़

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली