,

पठानकोट में एयरफोर्स के अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, कोई नुकसान नहीं

BY: Yoganand Shrivastva

पठानकोट, पंजाब: भारतीय वायुसेना का एक अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर शुक्रवार दोपहर पठानकोट के नंगलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हलेड़ गांव के खेतों में आपातकालीन लैंडिंग करने को मजबूर हुआ। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की कोई जान-माल की हानि नहीं हुई है।

क्या है पूरी घटना?

सूत्रों के मुताबिक, यह हेलीकॉप्टर पठानकोट एयरबेस से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद तकनीकी कारणों के चलते हलेड़ गांव के पास खेतों में लैंड किया गया। वायुसेना के पायलटों ने समय रहते सूझबूझ से काम लिया और हेलीकॉप्टर को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

अधिकारियों ने चुप्पी साधी

घटना के बाद अभी तक भारतीय वायुसेना या स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, सुरक्षा कारणों से इस बारे में जानकारी साझा नहीं की जा रही है।

स्थानीय लोगों की जुटी भीड़

जैसे ही गांव में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की खबर फैली, स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। कई लोगों ने हेलीकॉप्टर को नजदीक से देखने के लिए खेतों की ओर रुख किया। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गईं।

Bhadohi Name Change: भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

Report: Vandna Rawat Bhadohi Name Change उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

Moradabad News: पार्षद पति सद्दाम की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी, फांसी के फंदे पर मिला शव

Moradabad News मुरादाबाद के जयंतीपुर स्थित मियां कॉलोनी में पार्षद पति सद्दाम…