केरल के तट के पास मालवाहक जहाज में लगी भीषण आग, लगातार हो रहे धमाके, चालक दल के 18 सदस्य सुरक्षित निकाले गए

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

तिरुवनंतपुरम। केरल के कन्नूर तट के पास एक सिंगापुर के झंडे वाले मालवाहक जहाज में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। जहाज से उठती ऊंची-ऊंची आग की लपटें और काले धुएं का विशाल गुबार समुद्र में दूर तक देखा गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना उस वक्त हुई जब जहाज लगभग 44 नॉटिकल मील अझिक्कल पोर्ट से और 130 नॉटिकल मील कोच्चि से दूर था।

कंटेनर सेक्शन में लगी आग, धमाकों की आवाजें सुनाई दीं

जहाज के मध्य हिस्से और कंटेनर स्टोरेज क्षेत्र से आग की लपटें उठ रही थीं। जहाज पर लोड किए गए दर्जनों कंटेनर जलते हुए दिखाई दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, समुद्र में जहाज से लगातार धमाकों की आवाजें आ रही थीं, जिससे आसपास दहशत का माहौल बन गया।

भारतीय तटरक्षक बल कर रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

भारतीय तटरक्षक बल की ओर से राहत व बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। ‘समुद्र प्रहरी’ और ‘सचेत’ नामक गश्ती जहाजों को मौके पर भेजा गया, जो आग बुझाने और जहाज को ठंडा करने के लिए निरंतर फायरफाइटिंग और कूलिंग ऑपरेशन में लगे हुए हैं।

इसके अलावा, ‘समर्थ’ पोत को भी कोच्चि से बचावकर्मियों की एक विशेष टीम के साथ रवाना किया गया है।

18 सदस्यों को सुरक्षित निकाला गया

भारतीय नौसेना के पोत INS सूरत ने मालवाहक जहाज MV Wan Hai 503 पर मौजूद 18 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उन्हें सोमवार रात करीब 11:30 बजे मैंगलोर पोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। फिलहाल सभी सदस्य सुरक्षित हैं और स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है।

हवाई निगरानी भी जारी

भारतीय तटरक्षक बल का डोर्नियर सर्विलांस एयरक्राफ्ट मंगलवार सुबह घटनास्थल पर भेजा गया है, जो ऊपर से पूरे क्षेत्र की निगरानी कर रहा है। अभी भी जहाज के कुछ हिस्सों से धुआं उठ रहा है और आग पूरी तरह बुझने में समय लग सकता है।

नाविकों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

समय पर अलर्ट मिलने और भारतीय तटरक्षक बल तथा नौसेना की त्वरित प्रतिक्रिया की वजह से एक बड़ी समुद्री दुर्घटना टल गई। जहाज में मौजूद लोगों ने भी स्थिति को लेकर तत्परता दिखाई और मदद की मांग समय रहते की, जिससे जानमाल की हानि नहीं हुई।

जांच शुरू, आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा

अधिकारियों ने बताया कि आग कैसे लगी, इसके पीछे की वजहों की जांच शुरू हो गई है। इस घटना को लेकर सिंगापुर स्थित शिपिंग कंपनी से भी संपर्क किया गया है, जिससे जहाज का संचालन हो रहा था।

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप