,

हरियाणा पहुंची ED, अवैध खनन के आरोप में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पवार को किया गिरफ्तार

केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय एक्शन मोड में है। इस बार ईडी हरियाणा पहुंची है। जांच एजेंसी ने शनिवार (20 जुलाई 2024) को सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार कर लिया। खबरों की मानें तो, ईडी ने पंवार को अवैध खनन के मामले में गिरफ्तार की है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम उन्हें अंबाला ऑफिस के लिए लेकर निकली है।

बता दें कि पिछले दिनों अवैध खनन से जुड़े एक मामले में ईडी की टीम ने विधायक सुरेंद्र पंवार, यमुनानगर में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के यहां छापेमारी की थी। इस छापेमारी में ईडी को कई अहम सबूत मिले थे। इसके बाद अब सुरेंद्र पंवार को अरेस्ट किया गया है।

यमुनानगर खनन क्षेत्र का दौरा करने आए थे पंवार

सीआईडी ने भी अधिकारियों को गिरफ्तारी की सूचना दी है। सुरेंद्र पंवार विधानसभा की लेखा समिति के साथ 21 जून को अवैध खनन की जांच के लिए यमुनानगर खनन क्षेत्र का दौरा करने आए थे। उन्होंने अवैध खनन के विरुद्ध आवाज बुलंद करने के साथ ही अधिकारियों की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा करते हुए काफी खिंचाई कर गए थे।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 22 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Salman Khan ने किया ‘दबंग 4’ का ऐलान, लेकिन नहीं बनेगी ‘बजरंगी भाईजान 2’; बताई सीक्वल न बनाने की वजह

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि:…

CG: स्कूल में बच्चों से कराई मजदूरी; पढ़िए छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, रायपुर…

MP: भोपाल में आज भारत-कोरिया के बीच हॉकी मुकाबला, पढ़िए मध्य प्रदेश की Top 10 News

MP: 1. महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: आज भारत का मुकाबला कोरिया से…

Aaj Ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal: 21 नवंबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…