,

कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार की गिरफ्तारी पर शायरना हुए अनिल विज-  \’चेहरे से नकाब आहिस्ता-आहिस्ता…\’ 

- Advertisement -
Ad imageAd image

हरियाणा के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार की गिरफ्तारी पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अनिल विज की प्रतिक्रिया सामने आई है। विज ने कहा कि कांग्रेस के चेहरे से नकाब हट रहा है और उसकी चोरी का हिसाब भी सामने आ रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि सुरेंद्र पंवार को कल यानी 20 जुलाई 2024 को अवैध खनन मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया गया था।

शायरना अंदाज में अनिल विज ने साधा निशाना

मीडिया से बातचीत में अनिल विज ने शायरना अंदाज में कहा, “सरकता जा रहा है कांग्रेस के चेहरे से नकाब आहिस्ता-आहिस्ता…सामने आ रहा है कांगेस की चोरी का हिसाब आहिस्ता-आहिस्ता।”

कांग्रेस की सरकार का जिक्र करते हुए अनिल विज ने कहा कि उसने 10 साल के कार्यकाल में जो किया है। प्रदेश में पिछले 10 सालों में जो लूटमार की है। मैं तो हाउस में भी उसको सीएलयू सरकार कहता था। जिस प्रकार से उसका खेल हुआ है। आखिरकार सच्चाई को कब तक छुपाकर रखेंगे।

और भी लोग हो सकते हैं शामिल- अनिल विज

बीजेपी नेता ने कहा, “चीजें तो बाहर आ ही जाती हैं। ये बड़ी एजेंसियां हैं, जो इनके पास जानकारी है। उसपर कार्रवाई कर रही है। सारी जांच होने के बाद ही पता चलेगा। और भी कौन-कौन शामिल हैं पता चलेगा। पता नहीं किस स्तर का यह काम कर रहे थे और भी लोग हो सकते हैं।”

कोई चोर नहीं मानता कि उसने चोरी की है- विज

वहीं अपनी गिरफ्तारी पर कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार ने खुद को निर्दोष बताया है। जिस पर पर अनिल विज ने कहा, \”आज तक किसी भी चोर ने यह नहीं माना है कि उसने चोरी की है. उसने हमेशा इनकार ही किया है। ऐसा कहकर वह कुछ नया नहीं कर रहे।\” सुरेंद्र पंवार को ईडी गिरफ्तार कर अंबाला ऑफिस ले गई थी। खबरों की मानें तो उनके खिलाफ अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सबूत मिले हैं। यह सबूत पंवार के घर छापेमारी के दौरान मिले थे। इस मामले में आईएनएलडी के विधायक दिलबाग सिंह और उनके एक साथी कुलविंदर सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था। 

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर