,

हीरामंडी के एक्टर शेखर सुमन और कांग्रेस नेत्री राधिका खेड़ा बीजेपी में हुई शामिल

अभिनेता शेखर सुमन भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. उन्होंने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में बीजेपी की सदस्यता ली. अभिनेता हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आए थे. उनके अलावा कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा भी बीजेपी में शामिल हो गई हैं.

पहले भी लड़ चुके हैं चुनाव

शेखर सुमन राजनीति में पहले भी किस्मत आजमा चुके हैं. वर्ष 2009 में अभिनेता ने कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था. तब शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा में थे और शेखर सुमन वह चुनाव हार गए थे. इसे लेकर बीते दिनों एक बातचीत के दौरान शेखर सुमन ने कहा था, ‘मैं डिफॉल्ट रूप से राजनीति से जुड़ा था. ऐसी कोई चाहत नहीं थी. लेकिन कभी-कभी आप भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल हो जाते हैं और मैंने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि मैं अपने शहर, अपने समाज और अपने राज्य के लिए कुछ करना चाहता था’.

बीते दिनों की थी यह टिप्पणी

बीते दिनों शेखर सुमन ने स्टार प्रचारकों की तलाश कर रहे राजनीतिक दलों से ऑफर मिलने के बारे में भी खुलासा करते हुए कहा था, मुझे बहुत सारे प्रस्ताव मिले हैं, लेकिन जब वे अब मेरे पास आते हैं तो मैं बहरा और अंधा हो जाता हूं. मैंने खुद को राजनीति से दूर रखा है, क्योंकि वैसे भी हमें अपने जीवन में राजनीति से निपटना पड़ता है. तो पहले उससे ही निपट लें’. अपने इस बयान के कुछ दिनों बाद अभिनेता ने भाजपा का दामन थामा है.

राधिका खेड़ा भी बीजेपी में हुई शामिल 

कांग्रेस में राष्ट्रीय प्रवक्ता रही राधिका खेड़ा ने हाल में ही पार्टी छोड़ी थी. अब उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली है. दिल्ली स्थित बीजेपी के राष्ट्रीय कार्य़ालय में उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई. बता दें राधिका खेड़ा ने कांग्रेस पार्टी पर महिला का अपमान करने, का्र्यकर्ताओं की बात नहीं सुनने समेत कई आरोप लगाए थे.

NEET UG 2025 परीक्षा तिथि घोषित: सभी महत्वपूर्ण जानकारी

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. दिवाली के लिए रायपुर में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Lawrence Bishnoi गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को…