,

सुकमा में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, दो जवान शहीद

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की तरफ से नक्सलियों के खिलाफ लगाताार कार्रवाई की जा रही है। जवानों की कार्रवाई से बौखलाए नक्सलियों करतूत सामने आई है। सुकमा और बीजापुर की सरहद पर बसे सिलगेर और टेकुलगुडम के पास नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट करने से कोबरा के दो जवान बलिदान हो गए। जवानों के पार्थिव शरीर को घटना स्थल से निकाला जा रहा है। नक्सलियों ने जवानों के ट्रक पर आईईडी ब्लास्ट किया है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने मामले की पुष्टि की है।  इधर, नक्सली हमले की सूचना पर अतिरिक्त बल को मौके पर भेजा गया है। इलाके में अब सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है।

रविवार दोपहर तीन बजे की घटना

जानकारी के मुताबिक रविवार को जगरगुंडा थाना क्षेत्र के सिलगेर कैम्प से कोबरा 201 वाहिनी की एडवांस पार्टी का मूवमेंट आरओपी ड्यूटी के दौरान ट्रक और मोटर साइकिल से कैम्प टेकलगुडेम की तरफ था। सिलगेर व टेकुलगुडम जाने के रास्ते मे नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी प्लांट किया गया था। मूवमेंट के दौरान रविवार दोपहर तीन बजे के करीब आईईडी की चपेट से कोबरा 201 वाहिनी के ट्रक जिसमें चालक और सहचालक जवान मौके पर बलिदान हो गए। बताया गया है कि जवानों में विष्णु आर और शैलेंद्र शामिल हैं। बाकी सभी जवान सुरक्षित हैं। जवानों के पार्थिव शरीर को घटना स्थल से निकाला जा रहा है।

Ye Bhi Padiye – सबसे तेज सदी, सबसे ज्यादा छक्के: अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड

17 फरवरी 2025 का राशिफल: क्या कहती हैं आपकी राशि की ग्रह-नक्षत्रों की चाल?

जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में बढ़ेगी CRPF की ताकत, FPV कामिकेज ड्रोन खरीदने की तैयारी

CRPF: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) अपनी सुरक्षा और ऑपरेशनल क्षमताओं को…

Tripura निकाय चुनाव में BJP की बड़ी बढ़त, वोटिंग से पहले ही 77 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Tripura: त्रिपुरा में 27 नवंबर को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव…

Priyank Kharge की शेयर की गई RSS की फोटो पर विवाद, AI से एडिट करने का आरोप; पुलिस में शिकायत

Priyank Kharge: कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. दीपक टंडन और…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…