राजा भभूत सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के समय तात्या टोपे की मदद की

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raja Bhabhut Singh helped Tatya Tope during the freedom struggle

राजा भभूत सिंह ने सतपुड़ा की वादियों में आजादी की मशाल जलाई
भोपाल। विरासत से विकास और अपने जनजातीय नायकों को सम्मान देने के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्य शासन के सूत्र वाक्य के तहत मंगलवार 3 जून को पचमढ़ी में होने वाली बैठक में राजा भभूत सिंह के शौर्य तथा पराक्रम को याद किया जाएगा।
पचमढ़ी के राजा भभूत सिंह ने जल, जंगल, जमीन एवं अपने क्षेत्र को बाहरी आक्रांताओं तथा अंग्रेजों से बचाए रखने के लिए समाज को एकजुट कर अंग्रेजी शासन का मुकाबला किया।


राजा भभूत सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के समय महान स्वतंत्रता सेनानी तात्या टोपे की मदद भी की। वे तात्या टोपे के आह्वान पर देश की आजादी की मशाल लेकर सतपुड़ा की सुरम्य वादियों में निकल पड़े। उन्होंने सतपुड़ा की वादियों में आजादी की मशाल जलाई। राजा भभूत सिंह ने अंग्रेजों की आँख में धूल झोंकते हुए अक्टूबर 1858 के अंतिम सप्ताह में तात्या टोपे के साथ ऋषि शांडिल्य की पौराणिक तपोभूमि साँडिया के पास नर्मदा नदी पार की। भभूत सिंह और तात्या टोपे ने नर्मदांचल में आजादी के आंदोलन की योजना बनाई। पचमढ़ी में सतपुड़ा की गोद में तात्या टोपे ने अपनी फौज के साथ भभूत सिंह से मिलकर 8 दिनों तक पड़ाव डाला और आगे की तैयारी करते रहे। हर्राकोट के जागीरदार भभूत सिंह का जनजातीय समाज पर बहुत अधिक प्रभाव था। उन्होनें जनजातीय समाज को स्वतंत्रता आंदोलान के लिए तैयार किया।


राजा भभूत सिंह को सतपुड़ा के घने जंगलों एवं पहाड़ियों के चप्पे-चप्पे की जानकारी थी, जहाँ उन्होंने जनजातीय समाज को एकजुट कर उनके साथ मिल कर गौरिल्ला युद्ध पद्धति से अंग्रेजों का मुकाबला किया। राजा भभूत सिंह का रणकौशल ज़बरदस्त था। वह पहाड़ियों के चप्पे-चप्पे से वाकिफ थे, जबकि अंग्रेज़ फौज पहाड़ी रास्तों से परिचित नहीं थी। भभूत सिंह की फौज अचानक उन पर हमला करती और गायब हो जाती। इससे अंग्रेज बहुत ज्यादा परेशान रहने लगे।


ऐतिहासिक संदर्भों से ज्ञात होता है कि राजा भभूत सिंह का रणकौशल शिवाजी महाराज की तरह था। शिवाजी महाराज की तरह राजा भभूत सिंह सतपुड़ा पर्वतों के हर पहाड़ी मार्ग से वाकिफ थे। जब देनवा घाटी में अंग्रेजी मिलिट्री और मद्रास इन्फेंट्री की टुकड़ी के साथ राजा भभूत सिंह का युद्ध हुआ तो अंग्रेजी सेना बुरी तरह पराजित हो गई। इस संबंध में एलियट लिखते हैं कि भभूत सिंह को पकड़ने के लिए ही मद्रास इन्फेंट्री को बुलाना पड़ा था। राजा भभूत सिंह अपनी सेना के साथ 1860 तक लगातार अंग्रेजों से सशस्त्र संघर्ष करते रहे। अंग्रेज पराजित होते रहे। वे सन 1857 के विद्रोह में अंग्रेजों की नाक में दम करने वाले के रूप में भी जाने जाते हैं। राजा भभूत सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तात्या टोपे के सहयोगी थे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे सांस्‍कृतिक कार्यक्रम अनुगूँज का शुभांरभ

भोपाल : स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की सहभागिता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे सांस्‍कृतिक कार्यक्रम अनुगूँज का शुभांरभ

भोपाल : स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की सहभागिता

जनपद में धान की फसल का उत्पादन जानने को लेकर डीएम ने धान के खेत में करायी क्राप कटिंग

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने आज तहसील सदर के अन्तर्गत ग्राम

उदयपुरा: बेकाबू ट्रक ने रौंदी 7 गायें, 4 की मौत, कलेक्टर के आदेश कागजों तक सीमित

रिपोर्ट: सुमित कुमार मेहरा, एडिट- विजय नंदन रायसेन: जिले के उदयपुरा क्षेत्र

64,100 की ठगी से खुला 50 करोड़ का साइबर साम्राज्य

रिपोर्ट - लक्की भोंडेकर खैरागढ़: पुलिस ने इंस्टाग्राम पर चिकनकारी साड़ी साइट

जामताड़ा सीरीज के एक्टर सचिन चांदवाड़े ने 25 साल की उम्र में की आत्महत्या

BY: Yoganand Shrivastva प्राइम वीडियो की मशहूर सीरीज जामताड़ा में नजर आ

SBI में 18 हजार पदों पर भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

BY: Yoganand Shrivastva नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की

देवास पुलिस ने किया ₹1.25 करोड़ की चोरी का पर्दाफाश

Report: Sahid Khan देवास: पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे में सराफा कारोबारी

भिंड पेशाब कांड: हाईकोर्ट के वकील अनिल मिश्रा ने की एंट्री, आरोपियों के समर्थन में सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर – गिर्राज बौहरे भिंड: चर्चित पेशाब कांड मामला लगातार तूल पकड़ता

मुख्यमंत्री मोहन यादव का इंदौर आगमन — एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Report: Devendra Jaiswal इंदौर: मुख्यमंत्री मोहन यादव आज इंदौर पहुंचे, जहां भारतीय

भारतपुरा गांव में बुजुर्ग किसान की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में सनसनी

रिपोर्टर: बॉबी अली भगवाँ बिजावर: थाना क्षेत्र के भारतपुरा गांव से एक

उदयपुरा: बेकाबू ट्रक ने 7 गायों को रौंदा, 4 की मौत, कलेक्टर के आदेश कागजों तक सीमित

रिपोर्ट: सुमित कुमार मेहरा, एडिट- विजय नंदन रायसेन: जिले के उदयपुरा क्षेत्र

श्रेयस अय्यर की हालत स्थिर, पसलियों में लगी चोट के बाद ICU में भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में श्रेयस अय्यर को फील्डिंग के दौरान