,

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में होंगे शामिल

Prime Minister Narendra Modi will attend Lokmata Devi Ahilyabai Holkar Women Empowerment Maha Sammelan

मध्यप्रदेश को विभिन्न विकास कार्यों की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में शनिवार 31 मई को जम्बूरी मैदान में आयोजित 300वें जयंती वर्ष के अवसर पर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी सुबह 10:30 बजे भोपाल आगमन होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी सुबह 11:00 बजे लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होंगे।

महासम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी उपस्थित रहेंगे। महासम्मेलन में ‘देवी अहिल्या सम्मान’ राष्ट्रीय अलंकरण एवं लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित डाक टिकट एवं सिक्का जारी किया जाएगा। वर्चुअल माध्यम से दतिया तथा सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण, इंदौर मेट्रो लोकार्पण, 21 कि.मी. क्षिप्रा घाट के निर्माण एवं क्षिप्रा-कान्ह नदी पर 21 बैराज का शिलान्यास और 483 करोड़ रूपये के 1271 नये अटल ग्राम सेवा सदन (पंचायत भवन) की प्रथम किश्त की राशि का अंतरण होगा।

महासम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री श्री मोदी दोपहर 1 बजे एयरपोर्ट से वापस दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।